Road Accident in Badaun : बदायूं में अनियंत्रित रोडवेज बस ने पिता-पुत्र समेत चार को रौंदा, पिता की मौत

Road Accident in Badaun उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के दहगवां के थाना जरीफनगर क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाइवे पर एक रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता पुत्र समेत चार राहगीरों को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार पिता की मौत हो गई। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:49 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:49 PM (IST)
Road Accident in Badaun : बदायूं में अनियंत्रित रोडवेज बस ने पिता-पुत्र समेत चार को रौंदा, पिता की मौत
हादसे के बाद बदायूं-मेरठ हाइवे पर लगा जाम, घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

बरेली, जेएनएन। Road Accident in Badaun :  उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के दहगवां के थाना जरीफनगर क्षेत्र के बदायूं-मेरठ हाइवे पर एक रोडवेज बस ने बाइक सवार पिता पुत्र समेत चार राहगीरों को रौंद दिया। इसमें बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने साफ कराया।

थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव धोबर खेड़ा की मढ़ैया निवासी देवेन्द्र (28) पुत्र शिवनारायण व उसका प्रेमवीर (11) पुत्र देवेन्द्र सोमवार की दोपहर एक ही बाइक पर सवार होकर दहगवां अस्पताल से दवा लेने जा रहे थे। वहीं से त्रिभुवन (55) पुत्र रामचंद्र, नेमसिंह (30) पुत्र रामस्वरूप भी गुजर रहे थे। इसी दौरान गुन्नौर की ओर से आ रही एक रोडवेज बस ने उन चारों को रौंद दिया। इसमें पिता पुत्र समेत सभी चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को दहगवां अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान घायल देवेंद्र की मौत हो गई। मौत की खबर सुन स्वजन में कोहराम मच गया। वहीं थाना पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे मे लेकर थाने ले आई।

chat bot
आपका साथी