ओवरटेक करते समय दो ट्रैक्टर की टक्कर में तीन की मौत, सड़के हादसे में 18 लोग घायल भी हुए हैं, दोनों ट्रैक्टर ट्रालियां गंगा घाट से अंत्येष्टि करके लौट रही थीं

Road Accident in Badaun गंगा घाट से अंत्येष्टि कर लौटते समय ट्रैक्टर पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:48 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:48 PM (IST)
ओवरटेक करते समय दो ट्रैक्टर की टक्कर में तीन की मौत, सड़के हादसे में 18 लोग घायल भी हुए हैं, दोनों ट्रैक्टर ट्रालियां गंगा घाट से अंत्येष्टि करके लौट रही थीं
बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गंगपुर खाम के पास हुआ हादसा।

बरेली, जेएनएन।Road Accident in Badaun : कादरचौक थाना क्षेत्र में गंगा घाट से अंत्येष्टि कर लौटते समय ट्रैक्टर पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलट गए। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को कादरचौक सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों ट्रैक्टर प्रधान पद के प्रत्याशियों के थे । 

सोमवार को गांव कचौरा निवासी चंद्रकेश की मां का निधन हो गया था। उनकी अंत्येष्टि करने के लिए गांव से तमाम लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों से थाना क्षेत्र के ही कादरगंज गंगा घाट पर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अंत्येष्टि करने के बाद वह लाेग लौट रहे थे। इसी दौरान एक प्रधान पद के प्रत्याशी का ट्रैक्टर पीछे चल रहा था। ट्रैक्टर को कचौरा गांव का ही युवक चला रहा था। उसके आगे कचौरा के निवर्तमान प्रधान और प्रधान पद के प्रत्याशी का ट्रैक्टर चल रहा था।

आरोप है कि चुनावी रंजिश के चलतेे कचौरा गांव के निवर्तमान प्रधान के ट्रैक्टर में पीछे से आ रहे दूसरे प्रधान पद के प्रत्याशी के चालक ने टक्कर मार दी। इससे कचौरा के निवर्तमान प्रधान का ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में ट्राली में बैठे गांव मनुआ नगला निवासी साेमवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनुआ नगला के ही रहने वाले सुरेश और कचौरा निवासी रबी अहमद ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इसके बाद कचौरा के निवर्तमान प्रधान ने दूसरे ट्रैक्टर चालक पर चुनावी रंजिश के चलते जबरन टक्कर मारने का आरोप लगाया। फिलहाल पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि ओवरटेक करते समय एक ट्रैक्टर के खाई में पलटने की सूचना पर पुलिस को मौके पर भेजा गया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है और कुछ लोग घायल हुए हैं। घायलों का बेहतर उपचार कराया जा रहा है। मामले की तहरीर नहीं आई है, तहरीर आते ही कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी