Road Accident in Badaun : बदायूं में बाइक पेड़ से टकराई, किशोर की मौत, दो दिन बाद होनी थी बहनों की शादी

Road Accident in Badaun जरीफनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह बाइक पेड़ से टकरा जाने से किशोर की मौत हो गई। दहगवां के मजरा जल्लूपुर में अमर सिंह का पुत्र किशनपाल बाइक चला रहा था। अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 12:10 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 12:10 PM (IST)
Road Accident in Badaun : बदायूं में बाइक पेड़ से टकराई, किशोर की मौत, दो दिन बाद होनी थी बहनों की शादी
हादसे में किशोर की मौत हो जाने से घर में चल रहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
बरेली, जेएनएन। Road Accident in Badaun : जरीफनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह बाइक पेड़ से टकरा जाने से किशोर की मौत हो गई। दहगवां ग्राम पंचायत के मजरा जल्लूपुर में अमर सिंह का पुत्र किशनपाल बाइक चला रहा था। अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। अमर सिंह के परिवार में तीन बेटियों की शादी की तैयारी चल रही हैं। गुरुवार को अमर सिंह के भाई की बेटी की बरात आनी है, जबकि शुक्रवार को अमर सिंह की दो बेटियों की बरात आनी तय हुई है। हादसे में किशोर की मौत हो जाने से घर में चल रहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
chat bot
आपका साथी