सिविल लाइंस समेत छह इलाकों में मंडरा रहा संक्रमण का खतरा

कोरोना संक्रमण का खतरा बीते डेढ़ माह में कुछ कम होता नजर आया लेकिन त्योहारों के बाद हालात बदल गए हैं। संक्रमितों की संख्या भले ही तेजी से न बढ़ी हो लेकिन आंशिक रूप से इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 11:03 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:44 PM (IST)
सिविल लाइंस समेत छह इलाकों में मंडरा रहा संक्रमण का खतरा
जानकार इसे जिले में दूसरी लहर तो नहीं मान रहे, लेकिन सावधानी बरतने की सलाह लगातार दे रहे हैं

बरेली, जेएनएन।  कोरोना संक्रमण का खतरा बीते डेढ़ माह में कुछ कम होता नजर आया, लेकिन त्योहारों के बाद हालात बदल गए हैं। संक्रमितों की संख्या भले ही तेजी से न बढ़ी हो, लेकिन आंशिक रूप से इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जानकार इसे जिले में दूसरी लहर तो नहीं मान रहे, लेकिन सावधानी बरतने की सलाह लगातार दे रहे हैं। दूसरे प्रदेशों और जिलों में बिगड़ती स्थिति को देखते हुए शासन ने जिले की स्थिति जानने के लिए बीते 15 दिनों का डेटा मांगा है। इसमें देखा गया तो शहरी क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या अधिक पाई गई। बीते 15 दिनों में शहर की कुल 18 पीएचसी में 540 संक्रमित मिले। इसमें सिविल लाइंस, मौलानगर, गंगापुरम, हजियापुर, घेर जफर खान इज्जतनगर पीएचसी में हुई जांचों में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं।

सिविल लाइंस में बाजार से जुड़े लोग

सिविल लाइंस क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा बाजार से जुड़ा हुआ है। यहां रहने वाले जो लोग संक्रमित हैं, उनमें अधिकतर व्यापारी और बाजार से जुड़े लोग ही हैं। बीते 15 दिनों में यहां कुल 70 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें करीब 27 लोग 60 से 80 वर्ष के हैं। सिविल लाइंस क्षेत्र में कई अस्पताल भी हैं, जिनमें भर्ती मरीजों की रिपोर्ट भी इनमें शामिल रही।

इन बस्तियों में ध्यान देने की जरूरत

 मौलानगर
गंगापुर
घेर जफर खान
हजियापुर

एनयूएलएम को जिम्मेदारी

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) को उन क्षेत्रों में निगरानी रखने की जिम्मेदारी दी गई है, जहां संक्रमित अधिक हैं। उन क्षेत्रों में लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। जरूरत पडऩे पर इन क्षेत्रों में कोविड के नियमों का सख्ती से भी पालन कराया जाएगा।

शहर में संक्रमण की स्थिति

जगह               संक्रमितों की संख्या
सुभाष नगर               09
मढ़ीनाथ                  03
सिविल लाइंस             70
बाकरगंज                04
सीबीगंज                 00
स्वालेनगर                03
नदौसी                  02
गंगापुरम                28
इज्जतनगर              20
मौलानगर              74
बानखाना               08
जाटवपुरा               11
हजियापुर               32
पुराना शहर             07
पीर बहोड़ा              09
हरुनगला               00
जगतपुर               06
घेर जफर खान         18

बीते पखवाड़े यहां रही अधिक संक्रमण दर

स्थान                 संक्रमण दर
मौलानगर                13.7
सिविल लाइंस             13
हजियापुर                5.9
गंगापुर                  5.2
घेर जफर खान           3.1
इज्जतनगर              2.6

chat bot
आपका साथी