पीलीभीत में राइस मिलर्स के गोदाम SDM ने मारा छापा, खंगाला धान का स्टॉक

शहर के एकता सरोवर के नजदीक स्थित राइस मिलर्स के गोदाम में सोमवार की सुबह उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा है। टीम गोदाम में धान के स्टाक की छानबीन कर रही है। पीलीभीत डीएम के निर्देश पर कार्रवाई हो रही है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:59 PM (IST)
पीलीभीत में राइस मिलर्स के गोदाम SDM ने मारा छापा, खंगाला धान का स्टॉक
पीलीभीत में राइस मिलर्स के गोदाम SDM ने मारा छापा, खंगाला धान का स्टॉक

पीलीभीत, जेएनएन। शहर के एकता सरोवर के नजदीक स्थित राइस मिलर्स के गोदाम में सोमवार की सुबह उपजिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा है। टीम गोदाम में धान के स्टाक की छानबीन कर रही है। जिलाधिकारी पुलकित खरे के निर्देश चल रही कार्रवाई से राइस मिलर्स में खलबली मच गई है। उपजिलाधिकारी अविनाश चंद्र मौर्या के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को पूर्वान्ह करीब दस बजे एकता सरोवर के नजदीक स्थित गोदाम में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि उक्त गोदाम में तीन राइस मिल मालिकों के धान का स्टाक है। अभी भी स्टाक की छानबीन चल रही है। रविवार की रात भी नगर मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश कुमार झा ने दो राइस मिलों में छापा मारकर स्टाक की छानबीन की थी।

chat bot
आपका साथी