बरेली में रिटायर्ड फौजी से पांच लाख की ठगी

फर्म बनाकर गल्ले के काम का झांसा देकर रिटायर्ड फौजी से पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। दो साल बाद भी फौजी को मुनाफा तो दूर रकम वापसी के भी लाले पड़ गए। आरोप है कि फौजी ने रकम मांगी तो आरोपितों ने उन्हें धमकाया। सुभाषनगर पुलिस ने मामले को टकरा दिया। एडीजी अविनाश चंद्र के आदेश पर पुलिस ने आरोपित विनोद कुमार निवासी पटेल विहार राहुल गुप्ता निवासी क्लासिक सिटी कालोनी ओमप्रकाश व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 09:00 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:00 PM (IST)
बरेली में रिटायर्ड फौजी से पांच लाख की ठगी
बरेली में रिटायर्ड फौजी से पांच लाख की ठगी

जागरण संवाददाता, बरेली: फर्म बनाकर गल्ले के काम का झांसा देकर रिटायर्ड फौजी से पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। दो साल बाद भी फौजी को मुनाफा तो दूर रकम वापसी के भी लाले पड़ गए। आरोप है कि फौजी ने रकम मांगी तो आरोपितों ने उन्हें धमकाया। सुभाषनगर पुलिस ने मामले को टकरा दिया। एडीजी अविनाश चंद्र के आदेश पर पुलिस ने आरोपित विनोद कुमार निवासी पटेल विहार, राहुल गुप्ता निवासी क्लासिक सिटी कालोनी, ओमप्रकाश व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। आरोपितों पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है।

सुभाषनगर के इन्द्रापुरम के रिटायर्ड फौजी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनकी आटो रिपेयर की दुकान है। दो साल पहले आरोपित राहुल गुप्ता आटो चलाता था। उसने अपने रिश्तेदार विनोद कुमार गुप्ता को गल्ले के काम के लिए पांच लाख रुपये अनिल कुमार से दिलाए। जब रिटायर्ड फौजी ने रकम वापस मांगी तो आरोपितों का भेद खुला। पता चला कि आरोपित फर्म बनाकर काम करने का झांसा देकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते हैं। आमना-सामन होने पर अनिल ने जब आरोपित राहुल से रकम वापसी के लिए कहा तो उसे तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

आलीशान मकान व लग्जरी कारों का मालिक बना आटो चालक

अनिल कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि ठगी की रकम से आटो चालक राहुल करोड़ों का मालिक बन गया। उसके पास आलीशान मकान के साथ लग्जरी गाड़ियां हैं। राहुल गुप्ता पर गैंग बनाकर ठगी करने का आरोप है। फौजी के मुताबिक, आरोपित के गैंग में मौसम शर्मा, विनोद कुमार गुप्ता समेत पीलीभीत तथा बदायूं के आरोपित शामिल हैं। राहुल गुप्ता व उसके दो साथियो पर जीएसटी चोरी के मामले में इनकम टैक्स द्वारा चालान किए जाने की बात भी सामने आई है।

वर्जन

आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- नरेश कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, सुभाषनगर

chat bot
आपका साथी