बंद कमरे में मिली सेवानिवृत्त फौजी की लाश

सरदार नगर चौकी से एक किमी दूर ग्राम लंगुरा में एक सत्तर वर्षीय रिटायर्ड फौजी का शव कमरे में सड़ी गली अवस्था में मिला।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 09:02 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 09:02 AM (IST)
बंद कमरे में मिली सेवानिवृत्त फौजी की लाश
बंद कमरे में मिली सेवानिवृत्त फौजी की लाश

संसू, भमोरा: सरदार नगर चौकी से एक किमी दूर ग्राम लंगुरा में एक सत्तर वर्षीय रिटायर्ड फौजी का शव कमरे में सड़ी गली अवस्था में मिला। रिटायर्ड फौजी पूर्णेद्र कुमार वर्मा गांव में मंदिर के पास बने मकान में अकेले रहते थे। शनिवार को बरेली के मोहल्ला गनेशनगर में रहने वाला उनका भतीजा रविन्द्र कुमार वर्मा गांव में राशन आदि लेने आया तो उसने ताऊ के दरवाजे पर आवाज दी। काफी देर के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो वह पड़ोस के मुन्नालाल साहू के घर में होकर अंदर पहुंचा। वहां अंदर चारपाई पर पुणेन्द्र वर्मा की लाश पड़ी थी, जिसमें कीड़े पड़ चुके थे। उसने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी। मुरादाबाद में रहने वाली उनकी पत्नी विमला देवी व पुत्र राजकुमार व सुरेन्द्र को घटना की जानकारी दी। वे लोग देरशाम यहां पहुंचे। पुलिस भी आ गई। ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार को उन्हें दूधिया से दूध लेते देखा गया था। उसके बाद से वे नहीं दिखे। कमरे में दाल-चावल व दूध रखा मिला, जो संभवत कई दिन पहले का था। वहां शराब की एक खाली बोतल भी मिली। उनके पुत्रों ने बताया कि उनके पिता गले में सोने की चेन तथा हाथों में सात आठ अंगूठियां पहने रहते थे। वे सब गायब हैं। संदूकों के ताले भी नहीं दिखे। उनका आरोप है कि हो सकता है कि लूटपाट के बाद उनके पिता की हत्या कर दी गई हो। बताते हैं कि सेवानिवृत्त फौजी ग्रामीणों को ब्याज पर रुपये देने का भी काम करते थे। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में म़ृत्यु के कारणों का पता नहीं चल सका है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी