बरेली में 100 शक्ति योद्धाओं को सौंपी जिम्मेदारी

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 100 लोग शुक्रवार को शक्ति योद्धा (शक्ति चैंपियन) बने। जिले में विभिन्न गतिविधियां देखते हुए इसी महीने ये योद्धा चुने गए थे।

By Edited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 02:31 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:40 AM (IST)
बरेली में 100 शक्ति योद्धाओं को सौंपी जिम्मेदारी
जिले में विभिन्न गतिविधियां देखते हुए इसी महीने ये योद्धा चुने गए थे।

बरेली, जेएनएन : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 100 लोग शुक्रवार को शक्ति योद्धा (शक्ति चैंपियन) बने। जिले में विभिन्न गतिविधियां देखते हुए इसी महीने ये योद्धा चुने गए थे। शुक्रवार को रविंद्रालय सभागार में हुए कार्यक्रम में शक्ति योद्धाओं को पहचान पत्र और बैज दिये गए। बरेली मंडल में महिला कल्याण विभाग की उप निदेशक और जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने मिशन शक्ति अभियान एवं शक्ति योद्धाओं को उनके बेहतर प्रदर्शन पर उनका मनोबल बढ़ाया गया एवं उनके कार्यो की प्रशसा की। शक्ति योद्धा किसी गांव या वार्ड में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों, कानूनों और मुद्दों पर जागरूकता पैदा करेंगे। इन नंबरों का ज्यादा से ज्यादा करेंगे प्रचार-प्रसार इसके अलावा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 वुमन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 112 इंटीग्रेटेड हेल्पलाइन का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार भी करेंगे। खतरनाक जगह की पुलिस प्रशासन को देंगे जानकारी शहर में महिलाओं और बच्चों के लिए खतरनाक जगहों का चयन भी ये शक्ति चैंपियन करेंगे। जैसे - स्कूल या कॉलेज के पास असामाजिक तत्व, स्कूल या मंदिर के आसपास शराब की दुकान आदि चिह्नित करेंगे। इसके अलावा किसी घर में महिला या बच्चे के साथ ¨हसा या शौचालय न होने की जानकारी भी देंगे। इन अधिकारियों ने कार्यक्रम में की शिरकत कार्यक्रम की अध्यक्षता एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने की। वहीं, उप जिलाधिकारी सदर विशु राजा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी सिंह, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. डीएन शर्मा, महिला थाना प्रभारी लोकेश शरण, कोतवाली उप निरीक्षक सुमन, संर्व शिक्षा अभियान समन्वयक चंद्रभान यादव, स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारी(साकार संस्था, माई पैड बैंक, चाइल्डलाइन) के अलावा शिक्षक, छात्राएं, अन्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी