Assembly Election 2022: बरेली में सपा के सम्मेलन में सरकार बनाने का लिया संकल्प, बाल्मीकि समाज के लाेगाें काे किया सम्मानित

SP Workers Conference in Bareilly समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व कैंट विधानसभा सीट से दावेदार डा. अनीस बेग की ओर से आइएमए सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Nov 2021 08:52 AM (IST) Updated:Sun, 21 Nov 2021 08:52 AM (IST)
Assembly Election 2022: बरेली में सपा के सम्मेलन में सरकार बनाने का लिया संकल्प, बाल्मीकि समाज के लाेगाें काे किया सम्मानित
Assembly Election 2022: बरेली में सपा के सम्मेलन में सरकार बनाने का लिया संकल्प

बरेली, जेएनएन। SP Workers Conference in Bareilly: समाजवादी चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व कैंट विधानसभा सीट से दावेदार डा. अनीस बेग की ओर से आइएमए सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। डा. अनीस बेग ने पार्टी को और मजबूत करने की बात कही। सभी ने मिलकर 2022 में समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक सुल्तान बेग, शुभलेश यादव, शिवचरण कश्यप, सतेंद्र यादव, मयंक शुक्ला मोंटी, मोती राम, शेर सिंह गंगवार, अतुल पाराशरी, आकाश यादव, फहीम हैदर, द्रोण कश्यप, रिहाना बी, जैनब फातिमा, अहमद खान टीटू, लकी शाह, अमर काले, बाबू भाई, शहनाज बी, रोशनी आदि मौजूद रहे।

राजेंद्र सक्सेना बने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष

उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें कार्यकारिणी का पुनर्गठन करते हुए कार्यालय जिला विकास अधिकारी विकास भवन के राजेश बाबू को जिला महामंत्री चुना गया तथा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवरी सहायक राजेंद्र सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने जाने पर सीएमओ आफिस के लिपिक संवर्ग ने उनको बधाई दी है। कार्यकारिणी के विस्तार में उपाध्यक्ष, उप मंत्री, संगठन मंत्री समेत विभिन्न पदाधिकारियों को विभिन्न विभागों से चुना गया।

व्यापारियों के हितों के लिए एक दिसंबर को हाेगा मंडलीय सम्मेलन

व्यापारियों के हितों को लेकर एक दिसंबर को शहर में एक विशाल मंडलीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमे बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत के व्यापारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को बेहतर बनाने के लिए व्यापारियों ने स्थानीय सर्किट हाउस में विचार विमर्श किया। उपाध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड मनीष गुप्ता ने कहा कि शीघ्र ही मीटिंग करके कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर रितेश मोहन गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मयूरेश अग्रवाल, अकील, अर्पित गोयल, अनुराग सक्सेना, योगेश माहेश्वरी, रवि अग्रवाल, मुकुल, नीलेश, राहुल गंगवार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी