आला हजरत त्योहार स्पेशल ट्रेन में बिना कोच कर दिया आरक्षण

बरेली से गुजरात के भुज को जाने वाली 04311 आला हजरत त्योहार स्पेशल में सोमवार को स्लीपर का एक कोच (डी-1) ही नहीं लगाया गया और 70 यात्रियों के आरक्षण कर दिए गए। यही नहीं जो कोच ट्रेन में नहीं था उसका चार्ट भी जारी कर दिया गया। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर लगी तो डिब्बा न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 05:07 AM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 05:07 AM (IST)
आला हजरत त्योहार स्पेशल ट्रेन में बिना कोच कर दिया आरक्षण
आला हजरत त्योहार स्पेशल ट्रेन में बिना कोच कर दिया आरक्षण

जेएनएन, बरेली : बरेली से गुजरात के भुज को जाने वाली 04311 आला हजरत त्योहार स्पेशल में सोमवार को स्लीपर का एक कोच (डी-1) ही नहीं लगाया गया और 70 यात्रियों के आरक्षण कर दिए गए। यही नहीं जो कोच ट्रेन में नहीं था, उसका चार्ट भी जारी कर दिया गया। ट्रेन जब प्लेटफार्म पर लगी तो डिब्बा न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया।

मंगलवार सुबह छह बजे भुज को जाने वाली आला हजरत स्पेशल में डेटाबेस में अचानक हुए बदलाव का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। दरअसल ट्रेन में पांच साधारण कोच (टू एस) लगाए जाते हैं। इनमें तीन कोच 90 सीट के लगाए जाते हैं। देर रात उत्तर रेलवे के हेडक्वार्टर से डेटाबेस में अचानक बदलाव से कर दिया गया। इसकी जानकारी न तो जंक्शन में आरक्षण चार्ट जारी करने वालों को दी गई, न ही ऑपरेटिग विभाग को। मंगलवार सुबह जब ट्रेन प्लेटफार्म पर लगी तो कोच नहीं मिलने पर यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर से शिकायत की। समस्या का निराकरण न हो पाने पर मजबूरन यात्री दूसरे कोचों में बैठकर रवाना हुए।

किराया अधिक, व्यवस्था शून्य

कटरा चांद खां निवासी परवेज खां ने बताया कि जयपुर जाने के लिए पहले से ही आरक्षण डी-1 कोच में करा रखा था। पहले की अपेक्षा अधिक किराया लिया गया और ट्रेन में बैठने के समय कोच ही गायब था। शिकायत पर भी कोई निराकरण नहीं हुआ। पुराना शहर निवासी अनस अनवर का बरेली से अबू रोड जाने के लिए डी-1 कोच में आरक्षण था। कोच न मिलने पर उन्हें भी दिक्कत हुई। दूसरे कोच में बैठकर सफर करना पड़ा।

वर्जन

डेटाबेस में अचानक बदलाव होने की जानकारी जंक्शन पर न दिए जाने से ऐसी दिक्कत हुई है। मुरादाबाद मंडल के सभी अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।

- सत्यवीर सिंह, स्टेशन अधीक्षक यात्री कोच की जगह लगा दिया पार्सल वैगन

जेएनएन, बरेली: टनकपुर से चलकर शक्तिनगर जाने वाली 05076 त्रिवेणी एक्सप्रेस ट्रेन में डीएल-1 व डीएल -2 कोच में यात्रियों के आरक्षण थे। इस ट्रेन में कोच भी लगे थे, लेकिन सीटें नहीं थीं। दरअसल इस ट्रेन में यात्री कोच की जगह पार्सल कोच लगा दिए गए थे। ट्रेन 11.12 बजे बरेली सिटी पहुंची। पहले यहां यात्रियों ने हंगामा किया। हंगामे के चलते यहां से ट्रेन पांच मिनट स्टापेज की जगह 10 मिनट बाद 11.22 बजे रवाना हुई। इसके बाद 11.26 पर जंक्शन पर जब ट्रेन पहुंची तो यहां भी यात्रियों को डीएल-1 व डीएल-2 कोच में सीटों की जगह खाली कोच दिखे। यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। लोगों ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ट्रेन होने के चलते जानकारी ट्रांसफर कर दी। यहां भी यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच मिनट अतिरिक्त रुकी रही। इज्जतनगर मंडल की सीनियर डीसीएम नीतू सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी