गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे बरेली के निरीक्षक रहीमुद्दीन

Republic Day पुलिस कार्यालय में निरीक्षक लेखा के पद पर तैनात रहीमुद्दीन को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त 2019 को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए उनका चयन हुआ था। 26 जनवरी पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:51 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:51 AM (IST)
गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे बरेली के निरीक्षक रहीमुद्दीन
गणतंत्र दिवस : राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे बरेली के निरीक्षक रहीमुद्दीन

बरेली, जेएनएन। Republic Day : पुलिस कार्यालय में निरीक्षक लेखा के पद पर तैनात रहीमुद्दीन को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। 15 अगस्त 2019 को उत्कृष्ट सेवा पदक एवं राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए उनका चयन हुआ था। 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा।

रहीमुद्दीन मूलरूप से बुलंदशहर के खुर्जा के रहने वाले हैं। 20 अक्टूबर,1984 को वह पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे। जनवरी, 2020 में निरीक्षक लेखा के पद पर उनकी प्रोन्नति हुई। रहीमुद्दीन ने बताया कि अब तक वह नौवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, जनपद मुरादाबाद, पीलीभीत, पुलिस अकादमी मुरादाबाद, बिजनौर व आगरा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जनवरी 2020 से वह बरेली पुलिस कार्यालय में निरीक्षक लेखा के पद पर कार्यरत हैं।

उत्कृष्ट सेवा के लिए इससे पहले भी रहीमुद्दीन 26 जनवरी 2003 में सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न् व वर्ष 2018 में 26 जनवरी को ही उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिह्न् से सम्मानित हो चुके हैं। अब वह राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने पुलिस अधिकारियों, साथियों के साथ मां शमीम बानो व पत्नी आयशा परवीन को दिया। बताया कि उनके दो बेटे अमानुद्दीन व अनीसद्दीन एवं बेटी अदीबा रहीम हैं। 

chat bot
आपका साथी