बरेली : नगर निगम ने तोडे़ अधिवक्ताओं के चैंबर, आक्रोशित वकीलों ने सिटी मजिस्ट्रेट और कर निर्धारण अधिकारी को घेरा

Bareilly Nagar Nigam नगर निगम की टीम शनिवार दोपहर कचहरी के पास ऑफिसर्स हॉस्टल के सामने वकीलों के चैंबर हटाने पहुंची। टीम ने वहां टीन से बने करीब आधा दर्जन चैंबर को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। तभी वकीलों ने वहां इकट्ठा होकर हंगामा शुरू कर दिया।

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:40 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 07:15 AM (IST)
बरेली : नगर निगम ने तोडे़ अधिवक्ताओं के चैंबर, आक्रोशित वकीलों ने सिटी मजिस्ट्रेट और कर निर्धारण अधिकारी को घेरा
बरेली में नगर निगम ने तोडे़ अधिवक्ताओं के चैंबर, आक्रोशित वकीलों ने सिटी मजिस्ट्रेट और कर निर्धारण अधिकारी को घेरा

बरेली, जेएनएन। Bareilly Nagar Nigam : नगर निगम की टीम शनिवार दोपहर कचहरी के पास ऑफिसर्स हॉस्टल के सामने वकीलों के चैंबर हटाने पहुंची। टीम ने वहां टीन से बने करीब आधा दर्जन चैंबर को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। तभी वकीलों ने वहां इकट्ठा होकर हंगामा शुरू कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार और कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना का घेराव कर दिया। इस पर टीम पक्का निर्माण छोड़कर वहां से लौट आई।

ऑफिसर्स हॉस्टल के सामने कई वकीलों ने अपने चैंबर बना लिए हैं। वहां कई सिर्फ टीन के लोहे के एंगल पर खड़े किए हैं तो कई चैंबर पक्के बना दिए गए हैं। इसकी शिकायत वहां रहने वालों ने सीडीओ से की थी। सीडीओ ने नगर आयुक्त को मामले से अवगत कराया। इस पर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने पुलिस प्रशासन को अतिक्रमण हटाने में सहयोग के लिए पत्र भेजा।

शनिवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट, कर निर्धारण अधिकारी पुलिस फोर्स व प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर बुलडोजर ने टीन के करीब आधा दर्जन चैंबर गिरा दिया। चैंबर गिरते देख वकीलों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने अधिकारियों का घेराव किया और अतिक्रमण हटाने से मना कर दिया। वकीलों के आगे पुलिस और प्रवर्तन दल की भी नहीं चली।

टीम ने वकीलों का जब्त किया सामान भी वापस दे दिया। इसके बाद टीम वापस लौट आई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि वकीलों को अवैध निर्माण हटाने के लिए सोमवार तक का समय दिया गया है। अगर वह खुद अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो जबरन अतिक्रमण हटाया जाएगा।  

chat bot
आपका साथी