विधानसभा, लोकसभा में बनाया कीर्तिमान, अब पंचायत चुनाव की कर रही तैयारी

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा अपना रूख स्पष्ट कर चुकी है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए पंचायत चुनाव में इतिहास रचने की तैयारी में दिग्गज भी जोर लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:14 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:54 PM (IST)
विधानसभा, लोकसभा में बनाया कीर्तिमान, अब पंचायत चुनाव की कर रही तैयारी
विधानसभा, लोकसभा में बनाया कीर्तिमान, अब पंचायत चुनाव की कर रही तैयारी

बरेली, जेएनएन। पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा अपना रूख स्पष्ट कर चुकी है। पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए पंचायत चुनाव में इतिहास रचने की तैयारी में दिग्गज भी जोर लगा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। तैयारी है कि भाजपा पंचायत चुनाव में नए कीर्तिमान गढ़े।

भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बरेली के जिला पंचायत वार्डो के संयोजकों की एक बैठक पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर की। क्षेत्रीय चुनाव संयोजक हेमंत राजपूत ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से चुनाव की तैयारी करें। विधानसभा और लोकसभा के बाद भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत के चुनाव में नए कीर्तिमान गढ़ेगी। गांव के विकास के लिए हमारे जनप्रतिनिधि का होना आवश्यक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार कार्यकर्ताओं के दम पर सहकारिता के क्षेत्र में पार्टी ने विजय हासिल की है। उसी प्रकार हम पंचायत चुनाव में अपने कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्वों का चुनाव लड़ाने का काम करेंगे। बरेली में शत प्रतिशत जिला पंचायत के सदस्यों और क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का चुनाव लड़ाया जाएगा। किसी भी बाहरी प्रत्याशी को मौका नहीं दिया जाएगा। जिले के संयोजक कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान की पूर्ण रक्षा की जाएगी।

वीर सिंह पाल जिला अध्यक्ष आंवला ने कहा की बरेली में सभी विधायक और सांसद हमारे हैं। अब पंचायत पर कब्जा करना पार्टी का ध्येय है। इस अवसर पर पार्टी के जिला महामंत्री वीरपाल गंगवार, जिला मंत्री राहुल साहू, डीके सक्सेना, रामनरेश सिंह, संजीव शर्मा, भीमसेन तुरैहा, हरिशंकर मौर्य लालाराम मौर्य, सुरेश गंगवार, रिंकू अवस्थी, रामदेव शर्मा, ललित शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी