बरेली में रामगंगा उफनाई, घरों में घुसा पानी

बेमौसम बारिश और उत्तराखंड के बाधों से छोड़े गए पानी से तहसील क्षेत्र में बह रही रामगंगा किच्छा बहगुल भाखड़ा नाहल पीलाखार कुल्ली व दुजोड़ा नदी उफना गई है। धर्मपुरा कमालपुरमीरपुर गुलड़िया दिवना सुल्तानपुर बल्ली पदमी परेवा लखीमपुरडूंगरपुर बिहारीपुर सुकटिया समेत 25 गावों में बाढ़ का पानी भर गया है। इन गांवों का दूसरे इलाके से संपर्क कट गया है। कई घरों में पानी भरने से लोगों ने छतों पर डेरा जमा लिया है। धान समेत सभी फसलें पानी में डूब गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:20 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:20 AM (IST)
बरेली में रामगंगा उफनाई, घरों में घुसा पानी
बरेली में रामगंगा उफनाई, घरों में घुसा पानी

जागरण संवाददाता, बरेली : बेमौसम बारिश और उत्तराखंड के बाधों से छोड़े गए पानी से तहसील क्षेत्र में बह रही रामगंगा , किच्छा, बहगुल, भाखड़ा , नाहल, पीलाखार, कुल्ली व दुजोड़ा नदी उफना गई है। धर्मपुरा, कमालपुर,मीरपुर, गुलड़िया ,दिवना , सुल्तानपुर, बल्ली, पदमी, परेवा, लखीमपुर,डूंगरपुर , बिहारीपुर ,सुकटिया समेत 25 गावों में बाढ़ का पानी भर गया है। इन गांवों का दूसरे इलाके से संपर्क कट गया है। कई घरों में पानी भरने से लोगों ने छतों पर डेरा जमा लिया है। धान समेत सभी फसलें पानी में डूब गई हैं। पशुओं के सामने चारे का संकट पैदा हो गया है। सिंधौली, गुलड़िया ,दिवना, थानपुर, ठिरिया, सतुइया आदि गांवों में भी घरों तक पानी पहुंच गया है। धनेटा-भिटौरा के समीप बहगुल नदी में खतरे के निशान पर पानी चल रहा है। हाईवे स्थित राजश्री अस्पताल के समीप भी पानी भर गया है। उधर, विधायक डा. डीसी वर्मा, तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। खाने के पैकेट बांटे।

कई संपर्क कटे, आवागम बाधित

किच्छा नदी में बाढ़ के चलते धनेटा-शीशगढ़ मार्ग व दुनका से बिहारीपुर-सुकटिया को होकर शेरगढ़ जाने वाला मार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। हरिजन बस्ती में जलभराव अधिक होने के कारण बाशिदों ने छत पर रात काटी। दुनका-बिहारीपुर मार्ग पर किच्छा नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड बाढ़ में समा गई। धनेटा- शीशगढ़ मार्ग पर पानी भरा हुआ है। कुछ ट्रैक्टर ट्राली चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। गाव हल्दी कला ,औरंगाबाद, धनेली, दुनकी आदि स्थानों पर घरों में पानी भर गया। बाढ़ से घिरे लोगों तक राशन के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।

बाढ़ से घिरे कई गांव

बहगुल नदी का पानी खतरे से ऊपर बहने से दर्जनभर गावों में पानी भर गया है। शाही- मिर्जापुर,फतेहगंज पश्चिमी मार्ग पर पानी बह रहा है। विद्युत उप केंद्र के भीतर बाढ़ का पानी भर जाने से क्षेत्र को आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई है। नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी बाढ़ की चपेट में आ गया है। छोटा बसावन पुर डूंगरपुर, बड़ा बसावन पुर, सेवा ज्वालापुर भमौरा, हैदरगंज आदि गावों को बाढ़ के पानी ने चारो ओर से घेर लिया है। लोग रातभर जाग रहे हैं। शेरगढ़-शाही रोड से जुड़े संपर्क मार्ग पर पानी बह रहा है। लोग घरेलू सामान को दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी