Ramadan 2021 : घर से ही मुल्क की सलामती के लिए इबादत, मस्जिदों में शारीरिक दूरी के साथ नमाज अदा

Ramadan 2021 रमजान के पाक महीने में छह रोजे पूरे होने पर मस्जिदों में शारीरिक दूरी के साथ नमाज अदा कराई गईं। इबादतगाहों के अलावा बाशिंदों ने घरों मेें ही नमाज अदा करके कोविड के खात्मे की दुआएं की। बरेली से मक्का मदीना गए रोजेदारों ने भी दुआएं की।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 08:40 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 08:40 AM (IST)
Ramadan 2021 : घर से ही मुल्क की सलामती के लिए इबादत, मस्जिदों में शारीरिक दूरी के साथ नमाज अदा
कोविड से छुटकारे के लिए रमजान के पाक महीने में बाशिंदे कर रहे दुआ

बरेली, जेएनएन। रमजान के पाक महीने में छह रोजे पूरे होने पर मस्जिदों में शारीरिक दूरी के साथ नमाज अदा कराई गईं। इबादतगाहों के अलावा बाशिंदों ने घरों मेें ही नमाज अदा करके कोविड के खात्मे की दुआएं की। बरेली से मक्का मदीना गए रोजेदारों ने भी मुल्क की सलामती के लिए दुआएं की।

धर्मगुरुओं ने मस्जिदों में कोविड गाइडलाइन के पालन की अपील की है। घरों में ही नमाज अदा करने की हिदायत लोग मान रहे हैं। इसलिए इबादतगाहों में कम लोग पहुंच रहे हैं। दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के मुताबिक अल्लाह की रहमत के माह-ए-रमजान में मंगलवार को मस्जिदों में नियम मुताबिक और घरों में इबादत की गई। दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां ने लोगों से अपील करते हुए जरूरतमंदों की मदद करने को कहा है।

कोरोना संक्रमण काल में खुद के साथ दूसरे को सुरक्षित रखने की गुजारिश की है। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के मुताबिक मस्जिद, घरों में कुरआन की तिलावत हो रही है। रोजेदार इफ्तार में गरीबों की मदद के लिए लोग कोविड के चलते आगे आ रहे हैं। मुफ्ती सैय्यद कफील अहमद हाशमी के मुताबिक मुसलमान कोविड से निजात पाने के लिए रब से दुआ करें। हिफाजत सबको रखनी है, क्योंकि कोविड संक्रमण किसी को भी हो सकता है।

chat bot
आपका साथी