Ram Mandir Shobha Yatra : बरेली में शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी, दस हजार राम भक्तों पर होगी ड्रोन की नजर

Ram Mandir Shobha Yatra राम का मंदिर राम की शोभायात्रा... बरेली हुआ राममयी। बुधवार का दिन बहुत ही खास है क्योंकि राम के भक्त शहर में बड़ी शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। ड्रोन कैमरों के साथ करीब दस हजार रामभक्त इस शोभायात्रा का हिस्सा होंगे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 01:55 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 01:55 PM (IST)
Ram Mandir Shobha Yatra : बरेली में शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी, दस हजार राम भक्तों पर होगी ड्रोन की नजर
Ram Mandir Shobha Yatra : बरेली में शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी

बरेली, जेएनएन। Ram Mandir Shobha Yatra :  राम का मंदिर, राम की शोभायात्रा... बरेली हुआ राममयी। बुधवार का दिन बहुत ही खास है, क्योंकि राम के भक्त शहर में बड़ी शोभायात्रा निकालने की तैयारी पूरी कर चुके हैं। ड्रोन कैमरों के साथ करीब दस हजार रामभक्त इस शोभायात्रा का हिस्सा होंगे।

आरएसएस के विभाग प्रचारक आनंद के मुताबिक बुधवार को डेलापीर वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर शोभायात्रा सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। इस शोभायात्रा के कई जगह पड़ाव होंगे। भक्त स्वागत और पुष्प वर्षा करेंगे। इस परिपेक्ष्य में विश्व हिंदु परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों की बैठक केशव कृपा में रखी गई है। साथ में, व्यापारियों की सहभागिता भी आयोजन में होगी।

मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि सर्मपण अभियान के लिए स्कूटी रैली निकाली जा रही है। यह रैली कांति कपूर बालिका विद्यालय से हनुमान मंदिर सिविल लाइंस तक जाएगी। इस रैली की खास बात ये है कि राष्ट्र सेविका समिति बरेली महानगर की सभी मातृशक्ति शामिल होंगी। रामरथ शोभायात्रा मंगलवार को भी अनवरत जारी रही। राम मंदिर के स्वरूप दर्शन का लाभ कैंट, लालफाटक, चनेहटी, स्टेशन रोड, ताेपखाना, कांधरपुर के भक्तों को मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी