Ram Mandir Nirman : राम की भक्ति, माथे पर चंदन लगाकर बरेली में निकली मातृशक्ति

Ram Mandir Nirman राममंदिर के उल्लास में केसरिया पगड़ी के साथ माथे पर चंदन का तिलक और कुमकुम लगाए जय श्रीराम के जयघोष करती हुई मातृशक्ति जोश से लबरेज थी। राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने स्कूटी रैली निकालकर जनजागरण किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 10:34 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 10:34 AM (IST)
Ram Mandir Nirman : राम की भक्ति, माथे पर चंदन लगाकर बरेली में निकली मातृशक्ति
Ram Mandir Nirman : राम की भक्ति, माथे पर चंदन लगाकर बरेली में निकली मातृशक्ति

बरेली, जेएनएन। Ram Mandir Nirman : राममंदिर के उल्लास में केसरिया पगड़ी के साथ माथे पर चंदन का तिलक और कुमकुम लगाए जय श्रीराम के जयघोष करती हुई मातृशक्ति जोश से लबरेज थी। राष्ट्र सेविका समिति की बहनों ने स्कूटी रैली निकालकर जनजागरण किया।

मातृशक्ति का आह्वान था कि पंद्रह जनवरी को सभी अपने घरों पर पहुंचने वाले रामदूतों की टोली को प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अवश्य करें। यह स्कूटी रैली कांतिकपूर सरस्वती बालिका विद्यालय से शुरू होकर गांधीनगर, सूद धर्मकांटे, कोहाड़ापीर होकर सिविल लाइन हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। जगह-जगह बहनों का स्वागत हुआ।उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह भी किया।

गरिमा कश्यप इस अभियान की प्रमुख और सह प्रमुख नीतू गोस्वामी रही। रैली को भगवा ध्वज दिखाकर विभाग प्रचारक आनंद ने शुभारंभ किया। रैली में महानगर अभियान प्रमुख अनुराग अग्रवाल, महानगर प्रचारक विक्रांत, विश्व हंिदूू परिषद के विभाग संगठन मंत्री रामाशंकर, साहित्य वितरण प्रमुख सुनील सिंह, महानगर निधि प्रमुख विवेक अग्रवाल, महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश आदि शामिल हुए। 

chat bot
आपका साथी