बरेली में सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप बाेले- पिछड़ा समाज के एकजुट होने से घबरा रही प्रदेश सरकार

प्रदेश में मौजूदा समय में पिछड़ा समाज एकजुट हो गया है। इससे प्रदेश सरकार घबराने लगी है। इसी के चलते पिछड़ों की आवाज दबाने के लिए सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। यही कारण है कि पीलीभीत में मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM (IST)
बरेली में सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप बाेले- पिछड़ा समाज के एकजुट होने से घबरा रही प्रदेश सरकार
बरेली में सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप

बरेली, जेएनएन। प्रदेश में मौजूदा समय में पिछड़ा समाज एकजुट हो गया है। इससे प्रदेश सरकार घबराने लगी है। इसी के चलते पिछड़ों की आवाज दबाने के लिए सरकार पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। यही कारण है कि पीलीभीत में मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

यह बातें शुक्रवार सुबह सर्किट हाउस में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजपाल कश्यप ने कहीं। पत्रकारों से रूबरू होकर उन्होंने प्रदेश सरकार को जनविरोधी बताया। बोले, समाजवादी पार्टी लगातार जातिवार जनगणना की मांग कर रही है। इससे सभी को संख्या के अनुसार भागीदारी मिल पाएगी लेकिन मौजूदा सरकार ऐसा नहीं कर रही है।

उन्होंने अखिलेश सरकार में स्वास्थ्य समेत अन्य योजनाओं में कराए गए कार्यों के बारे में भी बताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, शिवचरन कश्यप, मयंक शुक्ला मोंटी, गौरव सक्सेना, आदेश यादव गुड्डू, इंजीनियर अनीस अहमद, संजीव यादव, बृजेश श्रीवास्तव, मुकेश यादव, करन सिंह, संजीव कश्यप, कमलेश पटेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी