Raid in Badaun : बदायूं में शुरू हुई शराब की दुकानों और अवैध ठिकानों पर छापेमारी

Raid in Badaun बदायूं दीपावली त्योहार नजदीक आते ही आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात को सर्किल आबकारी इंस्पेक्टर के साथ थाना पुलिस ने जिलेभर में शराब की दुकानों की चेकिंग की।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:33 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:33 AM (IST)
Raid in Badaun : बदायूं में शुरू हुई शराब की दुकानों और अवैध ठिकानों पर छापेमारी
Raid in Badaun : बदायूं में शुरू हुई शराब की दुकानों और अवैध ठिकानों पर छापेमारी

बरेली, जेएनएन। Raid in Badaun : बदायूं दीपावली त्योहार नजदीक आते ही आबकारी विभाग ने अवैध शराब पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात को सर्किल आबकारी इंस्पेक्टर के साथ थाना पुलिस ने जिलेभर में शराब की दुकानों की चेकिंग की। इसके साथ ही अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी की। सदर आबकारी इंस्पेक्टर रोहित शर्मा के नेतृत्व में शहर में चेकिंग अभियान चलाया गया। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही कच्ची शराब के लिए बदनाम मीरा सराय में भी छापेमारी की गई। यहां टीम को एक से घर सैकड़ो लीटर लहन और कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपित भी पकड़े गए है। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी