Qutubkhana Overbridge News : कुतुबखाना पुल का बदला डिजाइन, 200 मीटर कम की लंबाई

Qutubkhana Overbridge News नैनीताल रोड पर कुतुबखाना प्लाईओवर के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। कोहाड़ापीर की ओर पुल की लंबाई को कम किया गया है। अब पुल नैनीताल रोड पर नहीं बल्कि कोहाड़ापीर चौराहे से ही शुरू होगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 05:51 PM (IST)
Qutubkhana Overbridge News : कुतुबखाना पुल का बदला डिजाइन, 200 मीटर कम की लंबाई
Qutubkhana Overbridge News : कुतुबखाना पुल का बदला डिजाइन, 200 मीटर कम की लंबाई

बरेली, जेएनएन। Qutubkhana Overbridge News : नैनीताल रोड पर कुतुबखाना प्लाईओवर के डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं। कोहाड़ापीर की ओर पुल की लंबाई को कम किया गया है। अब पुल नैनीताल रोड पर नहीं बल्कि कोहाड़ापीर चौराहे से ही शुरू होगा। इसके निर्माण के लिए एक बार फिर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं।

शहर का मुख्य मार्ग बेहद संकरा होने के कारण वहां हमेशा जाम की समस्या बनी रहती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब आठ माह पहले स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी गई थी। इसके निर्माण को करीब 136 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है। यह पुल कोहाड़ापीर पर नैनीताल रोड से उठकर कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के सामने उतारा जाना था, जिसकी लंबाई करीब 1577 मीटर थी।

एक बार फिर फ्लाईओवर निर्माण का मामला उठा है। अधिकारियों ने आपसी सहमति के बाद पुल की लंबाई करीब दो सौ मीटर कम की गई है। अब पुल नैनीताल रोड से शुरू नहीं होगा, बल्कि यह कोहाड़ापीर चौराहा के पास से बनाया जाएगा। सेतु निगम के अधिकारियों ने भी पुल छोड़ा करने में अपनी रजामंदी दी है। पुल छोटा होने पर अब इसकी लंबाई करीब 1377 मीटर रह जाएगी और एस्टीमेट भी घटकर करीब 118 करोड़ रहेगा। अधिकारियों की सक्रियता से पुल का निर्माण जल्द शुरू होने की संभावनाएं बनने लगी हैं।

कुतुबखाना फ्लाईओवर की लंबाई करीब दो सौ मीटर कम की गई है। अब यह नैनीताल रोड से पहले उतारा जाएगा। इससे पुल का एस्टीमेट भी घट गया है। पुल निर्माण जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभिषेक आनंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बरेली स्मार्ट सिटी कंपनी

chat bot
आपका साथी