Qutubkhana Overbridge : बरेली के व्यापारी बोले- यातायात पुलिस नहीं करवा रही वन-वे का पालन

बरेली में यातायात पुलिस वन वे का पालन नहीं करवा पा रही है। यातायात पुलिस पर यह गंभीर आरोप बरेली के व्यापारियों ने लगाए है। व्यापारी सेवा संघ की हुई बैठक में व्यापारियों ने जहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की बात रखी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 01 Feb 2021 02:49 PM (IST) Updated:Mon, 01 Feb 2021 02:49 PM (IST)
Qutubkhana Overbridge : बरेली के व्यापारी बोले- यातायात पुलिस नहीं करवा रही वन-वे का पालन
Qutubkhana Overbridge : बरेली के व्यापारी बोले- यातायात पुलिस नहीं करवा रही वन-वे का पालन

बरेली, जेएनएन। बरेली में यातायात पुलिस वन वे का पालन नहीं करवा पा रही है। यातायात पुलिस पर यह गंभीर आरोप बरेली के व्यापारियों ने लगाए है। व्यापारी सेवा संघ की हुई बैठक में व्यापारियों ने जहां ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने की बात रखी। वहीं उनका कहना है कि सुझाव देने के बाद भी पुलिस यातायात सुधारने की दिशा में काम नहीं कर रही है।   

व्यापारी सेवा संघ की बैठक में व्यापारी दीपक अग्रवाल ने कहा कि कुतुबखाना बाजार की ओर जाने वाले सड़क पर यातायात व्यवस्था सुधारी जाए। व्यापारियों की ओर से सुझाव दिए जाने के बाद भी यातायात पुलिस ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया। ओवरब्रिज न बने इसके लिए व्यापारी लगातार संघर्ष कर रहे हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन उनका सहयोग नहीं कर रहे।

कुतुबखाने के व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण काफी पहले ही हटा लिया, लेकिन कुछ व्यापारी जिला अस्पताल के पास हैं, वह ट्रैफिक पुलिस की साठ-गाठ की वजह से अतिक्रमण किए हैं। समाज सेवा मंच के अध्यक्ष नदीम शम्सी ने कहा बाजार में नो एंट्री के बाद भी हर रोज ई-रिक्शा चार पहिया वाहन निकल रहे हैं। यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारी भी चालान नहीं काट रहे हैं।

कुछ व्यापारी भी अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वह इस संबंंध में एसएसपी को ज्ञापन देंगे। बैठक में अमित खानेजा, लकी, गुड्डू ठाकुर, विशाल सरपाल, गुड्डू, मोहित अग्रवाल, आशीष, जुबैर, मोनी, नरेश, दलजीत सिंह, मोनी जौहरी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी