बदायूं में काजी-ए-जिला मुहम्मद सालिमुल कादरी का इंतकाल, दरगाह कादरी में मुरीदों की भीड़ जुटी

बदायूं शहर की बड़ी शख्सियत काजी-ए-जिला सज्जादा खानकाह-ए-कादरिया शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी का इंतकाल हो गया। रमजान माह में शनिवार देर रात 3ः51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह जिले की बड़ी शख्सियत थे। मुस्लिमों के अलावा हिंदू समाज में भी उनकी बहुत मान्यता थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 11:20 AM (IST)
बदायूं में काजी-ए-जिला मुहम्मद सालिमुल कादरी का इंतकाल, दरगाह कादरी में मुरीदों की भीड़ जुटी
इंतकाल की खबर सुनते ही पूर्व मंत्री आबिद रजा मदरसा आलिया कादरिया पहुंच गए।

बरेली, जेएनएन। बदायूं शहर की बड़ी शख्सियत काजी-ए-जिला सज्जादा खानकाह-ए-कादरिया शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी का इंतकाल हो गया। रमजान माह में शनिवार देर रात 3ः51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह जिले की बड़ी शख्सियत थे। मुस्लिमों के अलावा हिंदू समाज में भी उनकी बहुत मान्यता थी। सांसद, मंत्री, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी उनसे सलाह-मशवरा करने और दुआ लेने पहुंचते थे। उनके इंतकाल की खबर सुनते ही पूर्व मंत्री आबिद रजा मदरसा आलिया कादरिया पहुंच गए। दरगाह कादरी में उन्हें सुपुर्दे खाक किया जाएगा। दरगाह कादरी में उनके मुरीदों की काफी भीड़ जुटी है। इनके इंतकाल से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

chat bot
आपका साथी