Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में बरेली, काेविड सर्तकता काे लेकर बढ़े 731 मतदाता केंद्र, जानिए चुनाव आयाेग के निर्देश

Assembly Election 2022 कोविड महामारी के चलते निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों को निर्धारण करते वक्त सतर्कता बढ़ाई है। अब 1200 से अधिक मतदाता होते ही दो बूथ बनाए जाएंगे। बरेली प्रशासन से निर्वाचन आयोग ने रिपोर्ट मांगी थी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 03:58 PM (IST)
Assembly Election 2022 : विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में बरेली, काेविड सर्तकता काे लेकर बढ़े 731 मतदाता केंद्र, जानिए चुनाव आयाेग के निर्देश
विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में बरेली, काेविड सर्तकता काे लेकर बढ़े 731 मतदाता केंद्र

बरेली, जेएनएन। Assembly Election 2022 : कोविड महामारी के चलते निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों को निर्धारण करते वक्त सतर्कता बढ़ाई है। अब 1200 से अधिक मतदाता होते ही दो बूथ बनाए जाएंगे। बरेली प्रशासन से निर्वाचन आयोग ने रिपोर्ट मांगी थी। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले बरेली 731 मतदाता केंद्र बढ़ रहे हैं। तैयारी ये भी है कि जिन बूथों पर सिर्फ 300 मतदाता होंगे। उन्हें समीप के मतदाता केंद्र से संबद्ध कर दिया जाएगा।

प्रशासन मतदाताओं की संख्या को लेकर 17 अगस्त से सर्वे शुरू कर रहा है। सर्वे पूरे होने के बाद जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन के अधिकारी मंथन भी करेंगे। अगर किसी निर्धारित बूथ पर जनप्रतिनिधियों की आपत्ति होती है, तो निस्तारण भी किया जाएगा। पंचातय चुनाव के दौरान ही मतदाता सूची पूनरीक्षण कार्य चल रहे हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर इन कार्यों को गति दी जा रही है। कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए आयोग ने एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं को रखने का निर्देश दिया है। ताकि शारीरिक दूरी का प्रोटाेकाल पालन किया जा सके।

विधानसभा - मौजूद मतदान केंद्र - बढ़े मतदान केंद्र

बहेड़ी 406 60

मीरगंज 374 67

भोजीपुरा 407 74

नवाबगंज 356 53

फरीदपुर 369 48

बिथरीचैनपुर 422 82

शहर 415 140

कैंट 338 155

आंवला 340 52

मौजूदा समय में 3427 केंद्र

मौजूदा समय में मतदान केंद्र 3427 है। 1200 मतदाता के सापेक्ष तैयार होने वाले नए मतदान केंद्र 731 बताए जा रहे है। इसके बाद बरेली के विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्र करीब 4158 हो जाएंगे। लेकिन दावा आपत्ति के बाद इस संख्या में बदलाव हो सकता है।

chat bot
आपका साथी