गर्भवती संक्रमित, महिला अस्पताल में हंगामा

शीशगढ़ निवासी महिला को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की सिजेरियन डिलिवरी होनी थी। ट्रू नेट मशीन की जांच में वह पॉजिटिव आई। जानकारी मिलते ही महिला का इलाज करने वाले कर्मचारियों और चिकित्सकों के होश उड़ गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 02:22 AM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 06:01 AM (IST)
गर्भवती संक्रमित, महिला अस्पताल में हंगामा
गर्भवती संक्रमित, महिला अस्पताल में हंगामा

बरेली, जेएनएन: महिला अस्पताल में भर्ती नौ माह की गर्भवती के संक्रमित आने के बाद उसका इलाज कर रहे स्टाफ में खलबली मच गई। शीशगढ़ निवासी महिला को सोमवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की सिजेरियन डिलिवरी होनी थी। ट्रू नेट मशीन की जांच में वह पॉजिटिव आई। जानकारी मिलते ही महिला का इलाज करने वाले कर्मचारियों और चिकित्सकों के होश उड़ गए। उन्होंने आनन-फानन महिला को एंबुलेंस से कोविड एल-टू अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद स्टाफ के लोगों की जांच व सैनिटाइजेशन को लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया। बाद में जिस वार्ड में महिला भर्ती थी, उसे सैनिटाइज कराने के लिए 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया।

---------

बारिश की वजह से अटका पुल पर काम

बरेली, जेएनएन : आइवीआरआइ क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण बारिश के कारण अटक गया है। हरियाणा से काउंटर बेड लेकर आ रहे वाहन बारिश के कारण फंस गए। उनके आने के बाद और बारिश रुकने पर ही रेलवे काम शुरू कर पाएगा।

रेलवे के अफसरों ने अक्टूबर तक आइवीआरआइ ओवरब्रिज पर अपने हिस्से का काम पूरा करने को कहा है। वहां नैनीताल रोड और कुदेशिया रोड की ओर से पुलों को जोड़ने के लिए कंक्रीट के गर्डर रखे जाने हैं। लाइन के ऊपर स्टील के गर्डन रखने का काम रेलवे काफी समय पहले पूरा कर चुका है। वहां गर्डन रखने को दो क्रेन आ चुकी है। क्रेन का संतुलन बनाए रखने के लिए काउंटर बेड भी आ रहे थे, लेकिन बारिश होने के कारण वाहन दिल्ली से आगे नहीं बढ़ पाए। जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण काउंटर बेड लेकर आ रहे वाहन फंस गए हैं। उनके आने के बाद और बारिश रुकने पर ही काम शुरू हो पाएगा।

chat bot
आपका साथी