बरेली के प्रखर का भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन, जानिए काैन है प्रखर सक्सेना

शहर के इंद्रानगर में रहने वाले प्रखर सक्सेना ने जिले का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय ने मानों जैसे सारी सुर्खियां बंटोर ली हैं। उनका भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। उनके पिता संजय सक्सेना सरकारी सिविल ठेकेदार हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 04:56 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:56 PM (IST)
बरेली के प्रखर का भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन, जानिए काैन है प्रखर सक्सेना
बरेली के प्रखर का भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक पद पर हुआ चयन, जानिए काैन है प्रखर सक्सेना

बरेली, जेएनएन। शहर के इंद्रानगर में रहने वाले प्रखर सक्सेना ने जिले का नाम रोशन किया है। 24 वर्षीय ने मानों जैसे सारी सुर्खियां बंटोर ली हैं। उनका भाभा एटामिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक के पद पर चयन हुआ है। उनके पिता संजय सक्सेना सरकारी सिविल ठेकेदार और मां छवि सक्सेना भोजीपुरा के जूनियर हाईस्कूल में अध्यापिका हैं।

इसी साल प्रखर ने सितंबर को इसकी आनलाइन परीक्षा दी थी। इस परीक्षा में देशभर से 160 लोगों का साक्षात्कार के लिए चयन हुआ। इसके बाद साक्षात्कार के लिए मुंबई बुलाया गया। जिसमें सिर्फ 15 लोगों का चयन भाभा के लिए हुआ। साक्षात्कार का अंतिम परिणाम घोषित हुआ तो सूची में अपना भी नाम देखकर प्रखर और उनके स्वजन फुले नहीं समाए। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।

शुरू से मेधावी रहे प्रखर

पिता संजय सक्सेना ने बताया कि प्रखर शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में बारहवीं में सवार्धिक अंक प्राप्त कर मंडल में टाप किया था। इसके बाद आइआइटी की परीक्षा पास करने के बाद उन्होंने आइआइटी रुड़की से सिविल में बीटेक किया। प्रखर ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने कोई कोचिंग का सहारा नहीं बल्कि सेल्फ स्टडी के आधार पर ही परीक्षा दी।

12 लाख रुपये का मिलेगा सलाना पैकेज

प्रखर ने बताया कि 22 दिसंबर को वह पहले मुंबई एक साल के प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। इस दौरान उन्हें आधी तनख्वाह मिलेगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें 12 लाख रुपये के सलाना पैकेज मिलेगा। इस उपलब्धिक का श्रेय वह माता-पिता के साथ ही अपने शिक्षकों को देते हैं। जिन्होंने समय-समय पर उनका हौसला बढ़ाया।

chat bot
आपका साथी