Prachi Sadhvi Latest News : विहिप नेता प्राची साध्वी ने साधा शायर मुनव्वर राणा पर निशाना, बोली- मुनव्वर को प्रदेश नहीं, देश छोड़ना चाहिए

Prachi Sadhvi Latest News बरेली प्रवास पर पहुंची विहिप नेता साध्वी प्राची ने शायर मुन्नवर राणा जनसंख्या नियंत्रण लव जिहाद आतंकवाद बकरीद जैसे मुद्दों पर मुखर हुईं। सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि शायर मुन्नवर राणा जैसे लोगों को उत्तर प्रदेश ही नहीं देश छोड़ देना चाहिए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 06:30 AM (IST)
Prachi Sadhvi Latest News : विहिप नेता प्राची साध्वी ने साधा शायर मुनव्वर राणा पर निशाना, बोली- मुनव्वर को प्रदेश नहीं, देश छोड़ना चाहिए
Prachi Sadhvi Latest News : विहिप नेता प्राची साध्वी ने साधा शायर मुनव्वर राणा पर निशाना

बरेली, जेएनएन। Prachi Sadhvi Latest News: बरेली प्रवास पर पहुंची विहिप नेता साध्वी प्राची ने शायर मुन्नवर राणा, जनसंख्या नियंत्रण, लव जिहाद, आतंकवाद, बकरीद जैसे मुद्दों पर मुखर हुईं। सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि शायर मुन्नवर राणा जैसे लोगों को उत्तर प्रदेश ही नहीं देश छोड़ देना चाहिए। ऐसे लोगों के दिल में राष्ट्र विरोधी भावनाएं रहती हैं। इसके बाद उन्होंने एडीजी बरेली जोन अवनाश चंद्र से भी मुलाकात की।

सर्किट हाउस में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बन गया है। अब बिजनौर की सलमा कहती हैं कि मैं तो योगी को ही वोट दूंगी। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून को राष्ट्र हित में बताया। हर हिंदुस्तानी को इसका इसका समर्थन करना चाहिए। दो से ज्यादा बच्चे वाले परिवारों से सरकार को वोट का अधिकार छीन लेना चाहिए। सरकारी सुविधाएं नही देनी चाहिए। मुस्लिम महिलाओं की सेहत के हित में है ये कानून।

लव जिहाद के लिए विदेशों से फंडिंग हो रही है। लव जिहाद बहुत बड़ी साजिश है। इन लोगों के तार देवबंद और बरेली और बड़े-बड़े मौलानाओं से जुड़े हैं। सरकार को जांच करवाकर ऐसे लोगो के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी जैसे कितने आएंगे, उससे कोई फर्क नही पड़ने वाला। यूपी में योगी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बकरीद पर पांच लाख का बकरा खरीदकर उसे काटा जाएगा। हिंदुस्तान की सड़कों पर खून बहेगा। खान गैंग को इस पर फिल्में बनानी चाहिए। वह हिंदुओं के देवी देवताओं का मख़ौल उड़ाते हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों शायर मुनव्वर राना ने ओवैसी पर निशाना साधा था।उन्होंने यूपी में मुसलमानों के वोट बंटने व यूपी में भाजपा जीतने के लिए आवैसी को जिम्मेदार ठहराया था।उन्होंने कहा था अगर ओवैसी की वजह से प्रदेश में भाजपा जीतती है, और योगी आदित्यनाथ फिर से उत्तर प्रदेश के सीएम बनते है तो वह प्रदेश छोड़कर कोलकाता लौट जाएंगे।

chat bot
आपका साथी