यूपी विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों ने बरेली में गतिविधियां तेज कीं, अभी से वोटरों को लुभाने में जुटे
UP assembly chunav 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क करना शुरू कर दिया। सपा से संभावित प्रत्याशी हरीश सागर लाखा ने समाजवादी झंडे के रंग के छाते बनवाए और कॉलेज पहुंच कर छात्र छात्राओं के बीच समाजवादी छाते बांटे।
बरेली, जेएनएन।UP assembly chunav 2022 : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नजदीक आते ही क्षेत्र में संभावित प्रत्याशियों ने जनसंपर्क करना शुरू कर दिया। कई नेता सामाजिक कार्यों में भी रुचि लेते नजर आ रहे हैं।सपा से संभावित प्रत्याशी हरीश सागर लाखा ने समाजवादी झंडे के रंग के छाते बनवाए और राजकीय डिग्री कॉलेज पहुंच कर छात्र छात्राओं के बीच समाजवादी छाते बांटे।छाते बांटते देख छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। हरीश सागर लाखा ने भी छात्र छात्राओं को सैकड़ों छाते भेंट किए।
अभी सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन समारोह पर भी हरीश सागर लाखा ने 75 साइकिलें छात्राओं को भेंट की थी।वहींं सावन के सोमवार पर एक सपा नेता ने पालम मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया। हालांकि भंडारे का आयोजन धार्मिक आस्था से किया गया लेकिन चर्चा रही की नेता जी ने भंडारे का आयोजन विधानसभा चुनाव की रणनीति के तहत किया है।नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय लालाराम गुप्ता की पत्नी गिरिजा रानी गुप्ता उनके पुत्र धर्मेंद्र गुप्ता ने प्रसाद वितरण समारोह का आयोजन किया गिरजा रानी गुप्ता ने अभी एक हफ्ते पूर्व भाजपा ज्वाइन की है।
सुधीश पाण्डेय बने प्रधान संघ के अध्यक्ष : सिरौली क्षेत्र के ग्राम सोना के भाजपा के युवा नेता सुधीश पाण्डेय को ग्राम प्रधान संघ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है इस अवसर पर भाजपा के अतुल गुप्ता, यशु गुप्ता, मित्रपाल सिंह, राममूर्ति सिंह, कुलदीप सिंह, प्रभाकर शर्मा, नरेश वर्मा, प्रमोद व प्रदीप पाण्डेय ने उनका स्वागत किया।
भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक का हुआ आयोजन : कस्बा स्थित एक स्थान पर भाजपा की मंडल कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया l बैठक में क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील के साथ साथ प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने हेतु हर बूथ कार्यकर्ता को सजगता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आव्हान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री सोमपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने हेतु क्रमबद्ध तरीके से कार्य करने का आव्हान किया। इस अवसर पर वीरपाल पांडे ,अनिल गंगवार ,परमानंद गंगवार, कुंवर महिपाल सिंह, राम प्रकाश गुप्ता ,ठाकुर नरेश सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।