Poor Welfare Day : बरेली में आज मनाया जा रहा है गरीब कल्याण दिवस, जानें क्या-क्या कार्यक्रम होंगे

Poor Welfare Day गरीब कल्याण दिवस 25 सितंबर को मनाया जाएगा। बरेली मंडल के कमिश्नर आर. रमेश कुमार ने बरेली मंडल के सभी जिलो में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा- आयोजन बड़ा है कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 12:50 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 12:50 PM (IST)
Poor Welfare Day : बरेली में आज मनाया जा रहा है गरीब कल्याण दिवस, जानें क्या-क्या कार्यक्रम होंगे
कल्याणकारी योजनाओं के स्टाल सभी ब्लॉक में लगेंगे, लोगों तक फायदे पहुंचाए जाएंगे

बरेली, जेएनएन। Poor Welfare Day : गरीब कल्याण दिवस 25 सितंबर को मनाया जाएगा। बरेली मंडल के कमिश्नर आर. रमेश कुमार ने बरेली मंडल के सभी जिलो में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने कहा- आयोजन बड़ा है, कोई कसर नहीं छूटनी चाहिए। आयोजन व्यवस्थाओं के लिए उन्होंने बरेली मंडल के सभी 52 विकासखंडों में एक-एक नोडल अधिकारी भी तैनात किया है।

इस दिन 6400 से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बरेली में प्रत्येक ब्लॉक पर 50 से अधिक लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जाएगा। एमएसएमई, मुद्रा लोन के तहत बरेली में 25 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। खादी ग्रामोद्योग विभाग, मत्स्य विभाग भी अपने अपने विभाग के स्टाल लगाएगा। पंचायती राज विभाग शौचालय बनवाने के लिए 1750 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देगा।

जिला प्रोबेशन कार्यालय करीब 75 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देगा। समाज कल्याण विभाग बरेली में लगभग 1680 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देगा। दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग करीब 40 ट्राई साइकिलों को जरूरमंदों को देगा। खाद्य विभाग हर ब्लाक पर पांच-पांच लाभार्थियों को राशनकार्ड बांटेगा। करीब 75 लाभार्थियों को विवाह अनुदान दिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि शाहजहांपुर, पीलीभीत और बदायूं में भी इसी तरह गरीब कल्याण दिवस मनाया जाएगा।

बरेली में तैनात हुए नोडल अधिकारी

क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण- बिथरीचैनपुर

उप निदेशक (कृषि शोध)-क्यारा

उप मुख्य परीक्षा अधिकारी-भोजीपुरा

उप निदेशक विद्युत (सुरक्षा)- फतेहगंज(पश्चिमी)

उप श्रम आयुक्त-मीरगंज

उप आयुक्त (खाद्य)-फरीदपुर

सहायक निदेशक सेवायोजन-भुता

क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी-नवाबगंज

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी-बहेड़ी

उप निदेशक (निर्माण) मंडी-शेरगढ़

उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण-रिछा (दमखोदा)

सहायक निदेशक हथकरघा-आलमपुर जाफराबाद

संयुक्त निदेशक आइटीआइ-रामनगर

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी-मझगवां

उप निदेशक भूमि संरक्षण-भदपुरा

chat bot
आपका साथी