Policing : जानिए फास्ट पुलिसिंग में कैसे पास हुए बरेली सहित यूपी के 27 जिले Bareilly News

फास्ट पुलिसिंग में सूबे के 27 जिले पास तो 48 जिले फेल हो गए। निर्धारित दस मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचने के मामले में बरेली जिले की यूपी 100 पुलिस प्रदेश में 21 वें स्थान पर है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 08:32 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 05:57 PM (IST)
Policing : जानिए फास्ट पुलिसिंग में कैसे पास हुए बरेली सहित यूपी के 27 जिले Bareilly News
Policing : जानिए फास्ट पुलिसिंग में कैसे पास हुए बरेली सहित यूपी के 27 जिले Bareilly News

अंकित गुप्ता, बरेली : फास्ट पुलिसिंग में सूबे के 27 जिले पास तो 48 जिले फेल हो गए। निर्धारित दस मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंचने के मामले में बरेली जिले की यूपी 100 पुलिस प्रदेश में 21 वें स्थान पर है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस औसतन रिस्पांस टाइम 07.10 मिनट के साथ नंबर एक पर जबकि मिर्जापुर पुलिस 19.38 मिनट के रिस्पांस टाइम देकर सबसे पीछे हैं। बरेली मंडल की बदायूं पुलिस 08.37 मिनट के साथ दसवें स्थान पर है।

शुक्रवार को यूपी 100 की सूबे की रिस्पांस रैकिंग जारी हुई। आंकड़ों पर नजर डालें पिछले माह तक 25वें स्थान पर चल रही बरेली यूपी-100 पुलिस ने अपने रिस्पांस टाइम में सुधार किया है। एक अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक बरेली ने चार अंकों का सुधार किया।

बेहतर हो सकता रिस्पांस टाइम

यूपी-100 प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि बरेली का रिस्पांस टाइम काफी सुधर रहा है। नवंबर माह तक इसमें और सुधार आएगा। गाडिय़ों की संख्या कुछ और बढ़ जाए तो क्षेत्र प्रति वाहन क्षेत्र कम होगा। इससे रिस्पांस टाइम सुधर सकता है।

दूरी पर निर्भर रिस्पांस टाइम

यूपी-100 पुलिस जल्द से जल्द पहुंच रही है। लेकिन यह समय दूरी पर निर्भर करता है। दो किमी या पांच किमी तक सूचना पर सात मिनट में पहुंचा जा सकता है, लेकिन अगर दूरी 12 या 13 किमी होगी तो यह समय भी बढ़ेगा। देहात क्षेत्र में एक वाहन के पास 30 से 40 गांव होते हैं, उन्हें पहुंचने में समय लगता है।

पहुंचने से पहले एराइव बटन दबाने की आशंका

रिस्पांस टाइम बेहतर कर खुद को ऊपर करने की चाह में कुछ जिलों की यूपी-100 खेल भी कर रहीं है। इन वाहनों के चालक तय लोकेशन पर पहुंचने से पहले ही एराइव बटन दबा देते हैं। जिससे उनका रिस्पांस टाइम छह मिनट और पांच मिनट तक पहुंच जाता है। ऐसी गाडिय़ों को चिह्नित किया जा रहा है। इनकी जांच कराई जाएगी।

टॉप पांच जिले और मंडल की स्थिति

स्थान     जिला         रिस्पांस टाइम

पहला गौतमबुद्ध नगर 07.10 मिनट

दूसरा मुजफ्फर नगर 07.36 मिनट

तीसरा शामली 08.08 मिनट

चौथा मऊ 08.08 मिनट

पांचवां रायबरेली 08.11 मिनट

10वां बदायूं 8.37 मिनट

21वां बरेली 9.28 मिनट

33वां शाहजहांपुर 10.27 मिनट

73वां पीलीभीत 15.33 मिनट

सबसे पीछे पांच जिले

स्थान जिला रिस्पांस टाइम

75वां मिर्जापुर 19.38 मिनट

74वां बहराइच 16.24 मिनट

73वां पीलीभीत 15.33 मिनट

72वां मैनपुरी 15.15 मिनट

71वां जौनपुर 14.27 मिनट

फाइल फैक्ट

84 चार पहिया वाहन जिले में

03 अन्य डयूटी में रहते व्यस्त

02 वाहन हादसों में पड़े खराब

25 दो पहिया वाहन हैं मौजूद

पीडि़तों तक मदद पहुंचाने में यूपी-100 पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। रिस्पांस टाइम सुधारने के लिए समय समय पर कार्यशाला कराई जाती है। स्पॉट पर पहुंचने से पहले एराइव बटन दबाने के मामले सामने आए हैं। इन्हें चिह्नित कर जांच कराई जा रही है।

-अविनाश चंद्र, एडीजी, बरेली 

chat bot
आपका साथी