शिक्षक हत्याकांड के आरोपितों को पकडऩे फिर मध्य प्रदेश जाएगी पुलिस

शिक्षक अवधेश हत्याकांड के आरोपितों को पकडऩे के लिए पुलिस फिर मध्य प्रदेश जाएगी। शुक्रवार देर रात पप्पू जाटव नाम के एक आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया । आरोपित की निशान देही पर आरोपितों के मध्य प्रदेश में होने के पुलिस को अहम सुराग लगे हैं

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 11:31 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 11:31 AM (IST)
शिक्षक हत्याकांड के आरोपितों को पकडऩे फिर मध्य प्रदेश जाएगी पुलिस
हत्या में शिक्षक की पत्नी विनीता, प्रेमी अंकित, भाई, साली, सास-ससुर नामजद हैं।

 बरेली, जेएनएन।  शिक्षक अवधेश हत्याकांड के आरोपितों को पकडऩे के लिए पुलिस फिर मध्य प्रदेश जाएगी। शुक्रवार देर रात पप्पू जाटव नाम के एक आरोपित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया । एटा के रहने वाले इस आरोपित की निशान देही पर आरोपितों के मध्य प्रदेश में होने के पुलिस को अहम सुराग लगे हैं। लिहाजा इज्जतनगर पुलिस एक बार फिर से मध्यप्रदेश में डेरा डालेगी।

बता दें कि 12 अक्टूबर को कर्मचारी नगर के रहने वाले शिक्षक अवधेश कुमार सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या में शिक्षक की पत्नी विनीता, प्रेमी अंकित, भाई, साली, सास-ससुर नामजद हैं। पुलिस इस मामले में अब तक एक सुपारी किलर शेर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसने सुपारी लेकर अवधेश की हत्या करने की बात भी कबूली थी। इधर पुलिस लगातार आरोपितों की पकड़ के लिए दबिश दे रही थी। इसमें शनिवार देर रात एक आरोपित को पकडऩे में सफलता मिली। घटना के बाद से आरोपित पत्नी विनीता का मोबाइल बंद है, जबकि अंकित लगातार मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था। अंकित का फोन सॢवलांस पर लगाने के बाद ही पुलिस ने पप्पू जाटव को गिरफ्तार किया जिससे अंकित लगातार संपर्क में था।

chat bot
आपका साथी