गेहूं क्रय केंद्र पर युवक को बिचौलिया समझकर थाने ले गई पुलिस, जानिये बाद में किस आधार पर छोड़ा

गेहूं खरीद में पारदर्शिता के लिए शासन ने इस बार ई-पॉस मशीन से खरीद के आदेश दिए हैं। समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण व जांच के निर्देश भी दिए हैं। रिछा मंडी में बने खरीद केंद्र में एक व्यक्ति के पास कई कागज देख उसे बिचौलिया समझ पकड़ लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:23 PM (IST)
गेहूं क्रय केंद्र पर युवक को बिचौलिया समझकर थाने ले गई पुलिस, जानिये बाद में किस आधार पर छोड़ा
कई किसानों के पंजीकरण देख व्यक्ति को देवरनियां पुलिस के सुपुर्द कर तहरीर तक दे डाली।

बरेली, जेएनएन। गेहूं खरीद में पारदर्शिता के लिए शासन ने इस बार ई-पॉस मशीन से खरीद के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को सत्यापन आदि करने के साथ ही समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण व जांच के निर्देश भी दिए हैं। रिछा मंडी में बने खरीद केंद्र में गुरुवार को एक व्यक्ति के पास कई कागज देख उसे बिचौलिया समझ पकड़ लिया।

कई किसानों के पंजीकरण देख व्यक्ति को देवरनियां पुलिस के सुपुर्द कर तहरीर तक दे डाली। हालांकि पकड़े गए व्यक्ति व उसके स्वजनों द्वारा बाद में कागजात दिखाने पर उसे छोड़ दिया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि इकरार अहमद के पास केवल 52 क्विंटल गेहूं बेचने का रजिस्ट्रेशन था। जबकि वह 100 क्विंटल से अधिक गेहूं मंडी में डाल चुका है।

साथ ही उसके पास अन्य किसानों के रजिस्ट्रेशन भी मिले हैं। ऐसे में उसे बिचौलिया समझ पकड़ पुलिस के सुपुर्द किया गया था। बाद में सभी किसानों ने कोरोना संक्रमण के चलते अपने कागज व गेहूं उसे देने व तौल के समय अंगूठा लगाने की बात कही। जिसके चलते उसे थाने से छोड़ दिया गया।

chat bot
आपका साथी