नींद से जागी पुलिस, पकड़ी असलहा फैक्ट्री

सुभाषनगर ऊंचा गांव के रामगंगा कटरी में दो साल से अवैध तमंचा फैक्ट्री चलती रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Mar 2019 12:40 AM (IST) Updated:Sun, 31 Mar 2019 06:23 AM (IST)
नींद से जागी पुलिस, पकड़ी असलहा फैक्ट्री
नींद से जागी पुलिस, पकड़ी असलहा फैक्ट्री

जेएनएन, बरेली : सुभाषनगर ऊंचा गांव के रामगंगा कटरी में दो साल से अवैध तमंचा फैक्ट्री चलती रही। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। चुनाव आचार संहिता का चाबुक चला तो पुलिस होश में आई और फैक्ट्री पकड़ी गई। पकड़े गए आरोपित ने बताया कि वह बरेली के साथ ही दूसरे जिलों में सैकड़ों तमंचों की सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने उसके पास दो देसी बंदूक समेत बड़ी संख्या में बने-अधबने तमंचे व कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

शुक्रवार शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उक्त तमंचा फैक्ट्री पर दबिश दी और मुकेश उर्फ मुक्का पुत्र प्रताप सिंह नेकपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसका साथी राजू पुत्र अजयवीर निवासी शांति विहार भागने में कामयाब रहा। मौके पर पुलिस ने दो देसी बंदूक, एक तमंचा 315 बोर, 4 अधबने तमंचे, 3 नाल समेत चार कारतूस के साथ ही तमंचा बनाने में प्रयुक्त औजार बरामद किए। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।

15 सौ में तमंचा 7 हजार में बंदूक

पकड़े गए आरोपित काफी समय से असलहे की सप्लाई कर रहा था। वह तमंचा 15 सौ रुपये तो देसी बंदूक के 7 से 10 हजार रुपये वसूल करता था।

कबाड़ी से खरीदता था नाल

पुलिस की माने तो आरोपित नाल के लिए कबाड़ी से संपर्क करता था। उनके माध्यम से वह मजबूत नाल खरीदकर तमंचा बनाता था।

तथ्य:

- ऊंचा गांव के रामगंगा की कटरी में दो साल से चल रहा था कारोबार

- दो देसी बंदूक, बने-अधबने तमंचे के साथ एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

chat bot
आपका साथी