Captive in Bareilly : बरेली में दिखा बंदी का असर, पुलिस ने सीबीगंज में बंद कराई आवश्यक दुकानें

प्रदेश में 55 घंटे की बंदी के ऐलान के बाद शनिवार को मिनी बाइपास पर सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं सीवी गंज में पुलिस ने सख्ती के चलते खुली आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को भी बंद करा दिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 12:16 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 01:51 PM (IST)
Captive in Bareilly : बरेली में दिखा बंदी का असर, पुलिस ने सीबीगंज में बंद कराई आवश्यक दुकानें
Captive in Bareilly : बरेली में दिखा बंदी का असर, पुलिस ने सीबीगंज में बंद कराई आवश्यक दुकानें

बरेली, जेएनएन। प्रदेश में 55 घंटे की बंदी के ऐलान के बाद बाजार बंद रहे। पहले दिन सभी जगह आवश्यक वस्तुओं को छोड़ दुकानें बंद रही। लोगों ने भी जागरूकता का परिचय देते हुए घर में ही रहना मुनासिब समझा। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लेकिन कुछ लोग फिर भी सड़कों पर निकले। सीबीगंज की तरफ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने की जानकारी आई। जिस पर पुलिस ने दुकानों को तत्काल बंद करा दिया। इसको लेकर व्यापारियों में थोड़ा आक्रोश भी दिखा।

 

डीएम नितीश कुमार और सीडीओ पूरे शहर के भ्रमण पर हैं। अनावश्यक रूप से सड़क पर निकलने वाले और मास्क न पहनने वालों पर चालान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। जिसके तहत पुलिस हेलमेट न पहनने वालों व मास्क न लगाने वालों की चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही शहर बंद को पूरी सख्ती के साथ सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि कुछ लोग आवश्यक वस्तुओं को लेकर फिक्रमंद है। वहीं प्रशासन की ओर से आवश्यक वस्तुओं को लेकर परेशानी न होने की भी बात कहीं जा रही है।

बंदी की जानकारी लगने के बाद लोगों ने पहले ही अपने यहां आवश्यक वस्तुओं को स्टोर कर लिया है। जिसका नजारा भी शुक्रवार को बाजारों में बढ़ी भीड के रुप में दिखा था। इस बंदी को लेकर लोगों का मानना है कि कोरोना संक्रमण को बढने से रोकने के लिए इस तरह की सख्ती जरूरी है। हालांकि लोग भी सड़कों पर निकलने से बचते नजर आ रहे है। मंडल के अन्य जिलों में भी इसका असर दिखाई दे रहा है।

मंडल के पीलीभीत में रात दस बजे के बाद से लागू हुए प्रतिबंध के बाद सुबह दुकाने नहीं खुली। गलियों की की दुकाने भी पूरी तरह से बंद रही। प्राइवेट अस्पतालों के बाहर भी िदिखने वाली तीमारदारों की भीड़ गायब है। सन्नाटा छाया हुआ है। सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही काफी कम है। चौराहों पर पुलिस तैनात है। दुपहिया वाहन और पैदल निकलने वालों के हेलमेट व मास्क की चेकिंग हो रही है। नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाजारों, मुहल्लों तथा प्रमुख मार्गों पर सैनिटाइजेशन करने में जुटी हैं। अलबत्ता मेडिकल स्टोर खुले हुए हैं।

chat bot
आपका साथी