बरेली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर जय श्रीराम लिखने पर दर्ज हुई रिपोर्ट, ट्वीट होते ही दौड़ी पुलिस

दीवार पर जय श्रीराम वंदे मातरम लिखना अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। यह लिखते ही एक शख्स ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का ट्वीट कर दिया। मौके पर आनन-फानन में कैंट पुलिस काे भेजा गया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 01:05 PM (IST)
बरेली में एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर जय श्रीराम लिखने पर दर्ज हुई रिपोर्ट, ट्वीट होते ही दौड़ी पुलिस
कैंट पुलिस ने अखिल भारतीय विद़्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

बरेली, जेएनएन। दीवार पर जय श्रीराम, वंदे मातरम लिखना अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ गया। यह लिखते ही एक शख्स ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का ट्वीट कर दिया। मौके पर आनन-फानन में कैंट पुलिस काे भेजा गया। मामले में कैंट पुलिस ने अखिल भारतीय विद़्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।

मामला बुधवार रात का है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छावनी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं के द्वारा दीवार पर जय श्रीराम, वंदे मातरम का लेखन किया गया था। बकायदा ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की गई। अगले दिन गुरुवार को आशीष हरमन नाम के व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि धार्मिक स्थल पर टिप्पणी लिखकर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। कृपया इसका संज्ञान लेने का कष्ट करें। ट्वीट को डीजीपी, एडीजी जोन बरेली, आइजी बरेली व बरेली पुलिस को टैग भी किया गया। एडीजी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बरेली पुलिस को प्रकरण को तत्काल दिखवाने के निर्देश दिए। तुरंत थानों में वायरलेस हुआ, कैंट पुलिस दौड़ी। जांच में सामने आया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जिस दीवार पर लिखा था। वह चर्च की दीवार थी। कैंट पुलिस ने सदर मैथोडिस्ट चर्च के पादरी इंचार्ज अल्बर्ट बेन्जामिन की तहरीर पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, इस संबंध में एबीवीपी के प्रदेश सहमंत्री गौरव यादव ने कहा कि पुलिस ने गलत रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्या अब जय श्रीराम और वंदे मातरम लिखना भी अपराध है। मामले को लेकर संगठन के कार्यकर्ता अधिकारियों से मिलेंगे।

chat bot
आपका साथी