Police Remand : आज रिमांड पर लिए जाएंगे कुख्यात तस्कर, उस्मान और युसुफ से होगी पूछताछ

Police Remand in Bareilly कुख्यात तस्कर उस्मान व उसका साथ युसूफ को शनिवार को बहेड़ी पुलिस रिमांड पर लेगी। दोनों तस्करों को रिमांड पर लेकर बहेड़ी पुलिस तस्करों के बरेली के अलावा उत्तराखंड व पीलीभीत में फैले नेटवर्क को खंगालेगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 08:38 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 08:38 AM (IST)
Police Remand : आज रिमांड पर लिए जाएंगे कुख्यात तस्कर, उस्मान और युसुफ से होगी पूछताछ
Police Remand : आज रिमांड पर लिए जाएंगे कुख्यात तस्कर, उस्मान और युसुफ से होगी पूछताछ

बरेली, जेएनएन। Police Remand in Bareilly: : कुख्यात तस्कर उस्मान व उसका साथ युसूफ को शनिवार को बहेड़ी पुलिस रिमांड पर लेगी। दोनों तस्करों को रिमांड पर लेकर बहेड़ी पुलिस तस्करों के बरेली के अलावा उत्तराखंड व पीलीभीत में फैले नेटवर्क को खंगालेगी। इस काम के लिए स्पेशल कोर्ट ने बहेड़ी पुलिस को 24 घंटे का वक्त दिया है। मतलब यह है कि कोर्ट ने शुक्रवार को दोनों तस्करों की 24 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) मंजूर कर दी है।

16 अक्टूबर को फतेहगंज पश्चिमी का कुख्यात तस्कर उस्मान व मो. यूसूफ उर्फ हाफिज निवासी शाहगढ़ बहेड़ी को एक किलो 180 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों के पास से सात लाख 40 हजार रुपये भी बरामद किये गए थे। दो तस्कर मुस्ताक निवासी मो. बाजार बहेड़ी व आरिफ निवासी नूरी मस्जिद नई बस्ती कस्बा बहेड़ी फरार हो गए थे। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था।

उस्मान के हत्थे चढ़ने के बाद बहेड़ी पुलिस ने उसके नेटवर्क को खंगालने के लिए दोनों को पीसीआर पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। पुलिस ने तस्करों की सात दिन की रिमांड मांगी थी। अभियोजन पक्ष ने बताया कि तस्करों का बरेली के अलावा पीलीभीत व उत्तराखंड में स्मैक तस्करी का बड़ा नेटवर्क है। ऐसे में तस्करों को सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी में दे दिया जाए। स्पेशल जज प्रण विजय सिंह ने 24 घंटे का रिमांड मंजूर किया है। बहेड़ी पुलिस दोनों आरोपितों को शनिवार 23 अक्टूबर को सुबह दस बजे जेल से निकालकर रिमांड पर लेगी।

सभासद शाहिद, रिफाकत व इशाकत का तस्कर कबूल चुका है नाम

पकड़े जाने के बाद उस्मान ने सपा सभासद तस्कर शाहिद उर्फ कल्लू, रिफाकत व इशाकत का नाम कबूला था। बताया था शाहिद व रिफाकत उसे स्मैक मुहैया कराते थे, इशाकत उसका मददगार है। दोनों की पीसीआर मंजूर होने के बाद अब कई और तस्करों के नाम सामने आ सकते हैं। दोनों तस्कर जिन-जिन तस्करों का नाम कबूलेंगे, मुकदमे में उनको भी नामजद किया जाएगा। रिफाकत पहले से ही एनडीपीएस के एक मुकदमे में वांछित चल रहा है। लिहाजा, दोनों के बाद अब इन तस्करों पर भी शिकंजा कसेगा।

पढेरा का तस्कर शहीद खां का चाचा छिद्दू की जमानत खारिज

स्पेशल कोर्ट ने पढेरा का तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे का चाचा छिद्दू की जमानत अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने बीते दस सितंबर को कादरगंज तिराहे से आरोपित को हिरासत में लिया था। उसने बताया कि उसका नाती स्मैक के मुकदमे में जेल में बंद है। उसकी जमानत के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। इसलिए उसने यह कदम उठाया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने 50 ग्राम स्मैक बरामद की। अभियोजन पक्ष ने जमानत अर्जी का विरोध किया। स्पेशल जज प्रणविजय सिंह ने जमानत अर्जी नामंजूर कर दी।

chat bot
आपका साथी