बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला में आधी रात से लगा जाम, सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए पुलिस ने नहीं किए थे कोई इंतजाम

सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए बदायूं में कछला गंगा घाट पर भीड़ उमड़ी तो बरेली-मथुरा राजमार्ग पर आधी रात से ही जाम लगना शुरू हो गया। बदायूं पुलिस ने जाम से निपटने के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की थी। कछला चौराहे तक लंबी कतार लग गई।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 10:57 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 10:57 AM (IST)
बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला में आधी रात से लगा जाम, सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए पुलिस ने नहीं किए थे कोई इंतजाम
बदायूं और कासगंज दोनों जिलों की पुलिस इधर-उधर भागती रही।

बरेली, जेएनएन। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए बदायूं में कछला गंगा घाट पर भीड़ उमड़ी तो बरेली-मथुरा राजमार्ग पर आधी रात से ही जाम लगना शुरू हो गया। बदायूं पुलिस ने जाम से निपटने के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं की थी। पुल से इधर कछला चौराहे तक तो उधर कासगंज की तरफ भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। जाम खोलवाने में पुलिस असहाय दिख रही थी।

बदायूं और कासगंज दोनों जिलों की पुलिस इधर-उधर भागती रही, लेकिन यातायात सुचारू नहीं हो पा रहा था। सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए जिले के अलावा कासगंज और राजस्थान तक लोग बड़ी संख्या में पहुंचे हैं। राजस्थान से आए श्रद्धालुओं के कई वाहन अब भी जाम में फंसे हुए हैं, गंगा घाट तक नहीं पहुंच सके हैं। इस रूट से निकले वाहन सवारों को पहले से कोई जानकारी नहीं थी, न ही जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने पहले से कोई तैयारी नहीं की थी, कछला पुलिस चौकी के दारोगा और सिपाही गंगा घाट से लेकर पुल पर जाम खोलवाने के लिए जद्दोजहद करते दिखाई दिए।

chat bot
आपका साथी