बदायूं में पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- वायरल किए अश्लील फोटो

बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने गांव के युवक पर घर मे घुसकर दुष्कर्म करने व अश्लील फाेटाे खींचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अश्लील फोटो लेने के बाद युवक ने वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका उत्पीड़न किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 12:33 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 12:33 PM (IST)
बदायूं में पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली- वायरल किए अश्लील फोटो
बदायूं में पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

बदायूं, जेएनएन। Badaun Crime News: बिसौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने गांव के युवक पर घर मे घुसकर दुष्कर्म करने व अश्लील फाेटाे खींचने का आरोप लगाया है। आरोप है कि अश्लील फोटो लेने के बाद युवक ने वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका उत्पीड़न किया। बीते दिन जब उसने उसकी बात मानने से इन्कार कर दिया तो उसने कुछ फोटो वायरल कर दिए। महिला का आराेप है कि दो दिन से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन अब तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। महिला अब एसएसपी से शिकायत करने जा रही है। इधर इंस्पेक्टर बिसौली ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मामला दो पक्षों में विवाद का है। महिला की शिकायत पर उपनिरीक्षक से जांच करा चुके हैं। 

chat bot
आपका साथी