बदायूं में पुलिस ने पकड़ी विधानसभा चुनाव से पहले तैयार हो रही अवैध असलहों की बड़ी खेप, आरोपितों से कर रही पूछताछ

Police Caught Illegal Arms Factory in Badaun बदायूं में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध असलहों की बड़ी खेप तैयार करने में जुटी अवैध शस्त्र फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ ली। पुलिस ने जहां मौके से दो बदमाशों काे गिरफ्तार किया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:41 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:41 AM (IST)
बदायूं में पुलिस ने पकड़ी विधानसभा चुनाव से पहले तैयार हो रही अवैध असलहों की बड़ी खेप, आरोपितों से कर रही पूछताछ
बदायूं में पुलिस ने पकड़ी विधानसभा चुनाव से पहले तैयार हो रही अवैध असलहों की बड़ी खेप

बरेली, जेएनएन। Police Caught Illegal Arms Factory in Badaun : बदायूं में विधानसभा चुनाव से पहले अवैध असलहों की बड़ी खेप तैयार करने में जुटी अवैध शस्त्र फैक्ट्री पुलिस ने पकड़ ली। पुलिस ने जहां मौके से दो बदमाशों काे गिरफ्तार किया है वहीं उनके कब्जे से डेढ़ दर्जन अवैध असलहे भी बरामद किए है। इस मामले में पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।

सहसवान पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकर्रा के पास गंगा की कटरी में अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ ली। यह फैक्ट्री आरोपित खेतों में घर बनाकर चला रहे थे। दरअसल पुलिस को सूचना मिली कि खेतों में बने एक घर में अवैध असलहे बनाए जा रहे है।जिस पर पुलिस ने छापा मारा। जहां पुलिस ने अवैध हथियार बनाने में जुटे बसौलिया और कौल्हार गांव के दो आरोपितों काे पकड़ लिया। इसके साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से करीब डेढ़ दर्जन अवैध हथियार भी बरामद किए।

इंस्पेक्टर संजीव शुक्ला के अनुसार आरोपित अवैध असलहे तैयार करके उन्हें अपने एजेंट के जरिए अलग अलग क्षेत्रों में सप्लाई करते थे।उन्होंने आशंका जताई कि आरोपित विधानसभा चुनाव से पहले अवैध असलहों की बड़ी खेप तैयार करने में जुटे थे।जिन्हें पकड़ लिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपिताे से अभी पूछताछ की जा रही है।इसके साथ ही आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी