PM Narendra Modi Birthday : बरेली में 71 युवाओं के खून से बचेंगी जिंदगियां, पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमों ने किया रक्तदान
PM Narendra Modi Birthday जिंदगी को बचाने की कवायद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी रक्तदान करके जिंदगियाें को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री 71 वर्ष के पूरे हुए हैं इसलिए युवा मोर्चा के 71 पदाधिकारी जरूरतमंदों के लिए 71 यूनिट ही रक्तदान करेंगे।
बरेली, जेएनएन। PM Narendra Modi Birthday : जिंदगी को बचाने की कवायद में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी रक्तदान करके जिंदगियाें को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री 71 वर्ष के पूरे हुए हैं, इसलिए युवा मोर्चा के 71 पदाधिकारी जरूरतमंदों के लिए 71 यूनिट ही रक्तदान करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा ही समर्पण अभियान के रूप में मना रही है। आज मिशन अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ है। जिसमें 71 यूनिट रक्त युवा मोर्चा द्वारा मिशन अस्पताल में दिया जाएगा। यह आयोजन सुबह नौ बजे से शुरू होगा। महिला मोर्चा द्वारा 71 महिलाओं को कोरोना के समय की गई सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। ये आयोजन भाजपा पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर शाम चार बजे किया जाएगा। पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा अनाथालय, वृद्ध आश्रम में प्रधानमंत्री का जन्मदिवस कार्यक्रम शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा।