PM Kisan Samman Nidhi News : गजब बरेली में आयकर दाता ले रहे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, मंडल मेें मिले 55,243 अवैध लाभार्थी

PM Kisan Samman Nidhi News प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए लागू कि गई थी। लेकिन इसका लाभ आयकर दाता मृतक समेत अपात्र ले रहे हैं। प्रदेश में 779180 अपात्रों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा था।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 09:50 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 09:50 AM (IST)
PM Kisan Samman Nidhi News : गजब बरेली में आयकर दाता ले रहे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, मंडल मेें मिले 55,243 अवैध लाभार्थी
PM Kisan Samman Nidhi News : गजब बरेली में आयकर दाता ले रहे पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

बरेली, अंकित शुक्ला। PM Kisan Samman Nidhi News : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए लागू कि गई थी। लेकिन इसका लाभ आयकर दाता, मृतक समेत अपात्र ले रहे हैं। प्रदेश में 234010 आयकर दाता, 32,393 मृतक, 386250 गलत खाते, 57987 अपात्र, 68540 इनवैलिड आधार धारक कुल मिलाकर पूरे प्रदेश में 7,79,180 अपात्रों को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा था। जिस पर रोक लगा रिकवरी की तैयारी शुरू कर दी गई है। बरेली मंडल में सम्मान निधि का लाभ लेने वाले आयकर दाता 8314, मृतक 2189, गलत खाते में भुगतान वाले 31637, अपात्र 5336, इनवैलिड आधार 7767 कुल मिलाकर 55,243 लोग गलत तरीके से सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। सबसे ज्यादा बरेली जिले में 16707, बदायूं में 15743, पीलीभीत में 12817 व शाहजहांपुर में 9976 अपात्र चुने गए हैं।

सरकार ने किसान सम्मान निधि लेने वाले किसानों का आधार नंबर से सत्यापन का कार्य कराया तो बरेली मंडल में कुल 8314 आयकर दाता किसान सम्मान निधि का लाभ लेते मिले। इसी प्रकार एक परिवार में दो लोगों द्वारा सम्मान निधि लेने वाले कुल 5336 किसान मिले। जबकि जिले स्तर पर हुए सत्यापन कार्य में 2189 मृतकों के खाते में किसान सम्मान निधि जाती मिली। वहीं 31637 गलत खातों में भुगतान होने की भी जानकारी मिली। अलावा इसके आधार में गलतियां आदि के कुल 7767 अपात्र मिले। जिनका चिन्हांकन कर इनके खाते डिएक्टिव कर दिए गए हैं। जिससे कि अगली किस्त इनके खाते में न पहुंच सके।

इन बिंदुओं पर कराया गया सत्यापन

प्रभारी उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों का सत्यापन जिले स्तर पर कराया गया। जिसमें नाम, पिता या पति का नाम, गांव, आधार संख्या, पात्र है या नहीं। किसान के पास कितनी जमीन है, खसरा-खतौनी का सत्यापन कराया गया। साथ ही सम्मान निधि लेने वाला डाक्टर, सीए, इंजीनियर, अधिवक्ता, आयकर दाता या किसी संस्थान में पंजीकृत व्यक्ति तो नहीं है। किसान लोक सेवक के किसी पद, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख तो नहीं है। लाभार्थी को कहीं से 10 हजार से अधिक मासिक पेंशन तो नहीं मिल रही है। लाभ पाने वाले में पति-पत्नी में कोई एक ही होना चाहिए।

मंडल में कुल 823827 किसानों को मिल रही है किसान सम्मान

जनपद - 8 वीं किश्त प्राप्त करने वाले किसान

बरेली- 215660

बदायूं - 215702

शाहजहांपुर - 250794

पीलीभीत - 141671

कुल - 823827

रिकवरी की तैयारी, जारी होगी नोटिस

इनकम टैक्स देने वालों को भी किसान सम्मान निधि का लाभ मिला। आधार कार्ड की जांच में भारी संख्या में इनके नाम प्राप्त हुए। जिन्हें सम्मान निधि जारी की गई। कृषि विभाग अब इन लोगों से रिकवरी की तैयारी कर रहा है। जल्द ही इन्हें नोटिस जारी की जाएंगी। बता दें कि किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। इस योजना में लाभार्थी को एक साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। मानक तय होने के बाद भी जिले में बड़ी संख्या में अपात्र सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं।

आयकर विभाग से टैक्स जमा करने वाले किसानों की सूची मांगी गई है। फिर देखा जाएगा कि इनके खाते में कितनी धनराशि भेजी गई है। इसके बाद रिकवरी कराई जाएगी और भारत सरकार के खाते में रिकवरी की धनराशि वापस भेजी जाएगी। - नीरज श्रीवास्तव, संयुक्त कृषि निदेशक

chat bot
आपका साथी