Women Empowerment : बरेली में गुलाबी रोशनी से नारी सशक्तीकरण का संदेश

शहर के चौकी चौराहा से गांधी उद्यान के बीच सड़क का नजारा कुछ जुदा सा है। यहां की सड़कों पर पारंपरिक पीली या दूधिया रोशनी नहीं है। बल्कि गुलाबी रोशनी से सड़कें सराबोर हैं। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को यह रोशनी आकर्षित कर रही है।

By Edited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 02:38 AM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 01:50 PM (IST)
Women Empowerment : बरेली में गुलाबी रोशनी से नारी सशक्तीकरण का संदेश
Empowerment : बरेली में गुलाबी रोशनी से नारी सशक्तीकरण का संदेश

बरेली, जेएनएन । शहर के चौकी चौराहा से गांधी उद्यान के बीच सड़क का नजारा कुछ जुदा सा है। यहां की सड़कों पर पारंपरिक पीली या दूधिया रोशनी नहीं है। बल्कि गुलाबी रोशनी से सड़कें सराबोर हैं। इस रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को यह रोशनी आकर्षित कर रही है। दरअसल, शहर की यह सड़क नारी सशक्तीकरण का संदेश दे रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन शक्ति का आगाज करने के बाद यह बदलाव नगर निगम ने किया है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि शहर की अन्य सड़कों पर भी गुलाबी रोशनी के जरिये नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया जाएगा। महाप्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि लाइटें ऑन-ऑफ करने के लिए कंट्रोल सेंटर बनाया गया है। लाइट जल रही है या नहीं इसके लिए मॉनीट¨रंग टीम निरीक्षण कर रही है।

नुक्कड़ नाटक कर स्लम बस्ती में समझाया मिशन शक्ति मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को शिक्षित और जागरूक बनाने की प्लानिंग करने को सृजन वेलफेयर सोसाइटी ने वर्चुअल संवाद किया। सृजन वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना के मुताबिक में कहा कि यदि जागरूक महिलाएं आगे आएंगी तो मिशन शक्ति का काम बहुत आसान हो जाएगा।

इसी कड़ी में घरों में काम करने वाली महिलाओं के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया। अपने नंबर भी दिए, जिससे जरूरत पर महिलाएं मदद मांग सकें। टीम के सदस्यों ने महिलाओं को आत्मरक्षा और महिला हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी भी दी। इस दौरान सचिव रीमा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौम्या स्वामी, एकता सक्सेना, सोनाक्षी अग्रवाल, सुहाना अग्रवाल, सोनी कपूर, मोनिका मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी