Tiger attack on Woman in Pilibhit : पीलीभीत में महिला पर बाघ ने किया हमला, जानिये कैसे महिला ने अपनी जान बचाई

Tiger attack on Woman in Pilibhit पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास के गांव घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। लोगों ने किसी तरह महिला को बाघ के चंगुल से छुड़ाया लेकिन तब तक बाघ महिला को गंभीर रूप से घायल कर चुका था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 12 May 2021 02:17 PM (IST) Updated:Wed, 12 May 2021 02:17 PM (IST)
Tiger attack on Woman in Pilibhit : पीलीभीत में महिला पर बाघ ने किया हमला, जानिये कैसे महिला ने अपनी जान बचाई
ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना के बारे में जानकारी दी है।

बरेली, जेएनएन। Tiger attack on Woman in Pilibhit : पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पास के गांव घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया।महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए।लोगों ने किसी तरह महिला को बाघ के चंगुल से छुड़ाया लेकिन तब तक बाघ महिला को गंभीर रूप से घायल कर चुका था। महिला को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना के बारे में जानकारी दी है। 

जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम नांद पसियापुर निवासी लीलावती पत्नी सुरेश बुधवार पूर्वान्ह करीब नौ बजे गांव के पास  स्थित खेत में घास काट रही थी। तभी अचानक बाघ ने महिला पर  हमला कर दिया। बाघ के  हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना  पर वन विभाग की टीम तथा स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया है। एसडीओ  हेमंत सेठ बताया कि मौके पर वन विभाग की टीम को भेजा गया है। मामले कि जांच चल रही है। बाघ के पगमार्क  को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी