Pilibhit SP News : सपा जिलाध्यक्ष बोले- सपा सरकार बनने पर दूर होगी शिक्षकों की समस्याएं

Pilibhit SP News समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह उर्फ जग्गा ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सपा सरकार बनने पर शिक्षकों की सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष पार्टी की शिक्षक महासभा इकाई काे संबोधित कर रहे थे।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 05:10 PM (IST)
Pilibhit SP News : सपा जिलाध्यक्ष बोले- सपा सरकार बनने पर दूर होगी शिक्षकों की समस्याएं
Pilibhit SP News : सपा जिलाध्यक्ष बोले- सपा सरकार बनने पर दूर होगी शिक्षकों की समस्याएं

बरेली, जेएनएन। Pilibhit SP News : समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह उर्फ जग्गा ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा के चुनाव में सपा सरकार बनने पर शिक्षकों की सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष पार्टी की शिक्षक महासभा इकाई की आयोजित बैठक को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी को शिक्षकों की हितैषी पार्टी बताते हुए कहा कि जब जब पार्टी सत्ता में आई है शिक्षकों की सभी समस्याओं का प्रमुखता से निस्तारण कराया गया है। वित्तविहीन शिक्षकों को तत्कालीन सपा सरकार द्वारा मानदेय स्वीकृत किया गया था।

मौजूदा सरकार ने उसे समाप्त कर दिया। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार पुनः पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी शिक्षकों की सभी समस्याओं का पुनः प्रमुखता से निराकरण कराया जाएगा। शिक्षक विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें राष्ट्र का एक अच्छा नागरिक बनाने में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं। इसलिए उनकी समस्याओं की उपेक्षा करना उचित नहीं है। समाजवादी पार्टी ने हर कदम पर शिक्षकों का साथ दिया है आने वाले समय में भी शिक्षकों का पूरा साथ दिया जाएगा।

इस मौके पर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मीरपुर वाहनपुर के प्रधानाचार्य अतर खान को बीसलपुर सपा शिक्षक महासभा इकाई का विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में सपा जिला अध्यक्ष का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक महासभा इकाई के जिलाध्यक्ष डॉ सौरभ वर्मा, युसूफ कादरी, नरेंद्र मिश्र सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता व शिक्षक महासभा इकाई के पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी