पीलीभीत सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह बाेले- संगठन से बाहर होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी

Pilibhit SP News सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। भाजपा का चरित्र अल्पसंख्यकों दलित पिछड़ा वर्ग किसानों के साथ-साथ सर्व समाज विरोधी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 04:54 PM (IST)
पीलीभीत सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह बाेले- संगठन से बाहर होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी
पीलीभीत सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह बाेले- संगठन से बाहर होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी

बरेली, जेएनएन। Pilibhit SP News : सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में शहर विधानसभा क्षेत्र की बैठक कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। भाजपा का चरित्र अल्पसंख्यकों, दलित, पिछड़ा वर्ग, किसानों के साथ-साथ सर्व समाज विरोधी है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों हेतु अभी से बूथ स्तर पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पदााधिकारियों की सूची प्रदेश कार्यालय को भेज कर उन्हे पदमुक्त किया जायेगा। उनके स्थान पर अन्य योग्य नेताओं को समायोजित किया जायेगा।

जिला महासचिव यूसुफ कादरी ने कहा कि सरकार की अदूरदर्शी नीतियों से जनता हताश और निराश हो गयी है, भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को बदहाल कर दिया है। बढ़ती महंगाई व कम होती आय से जनता बीजेपी को सबक सिखाने के लिए तैयार है। आगामी चुनाव के दृष्टिगत सपा कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर नये मतदाता बनवाने में अपना सहयोग करें इसके साथ ही बूथ स्तर पर महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ानी है।

शहर विधानसभा इकाई अध्यक्ष असलम जावेद अन्सारी ने कहा कि वर्ष 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेकर उनकी कमेटी जमीनी स्तर पर सांगठनिक कार्यों में लगातार जुटी हुई है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बालकराम सागर, गायसुद्दीन, महासचिव देवनंदन प्रजापति, कांशीराम सरोज, संजय खान, दीपक वर्मा, पलविन्द्र सिंह, इरशाद मियां, धर्मेन्द्र गौतम, लियाकत सलमानी, हसन खां, के.के. पाल, गुरदीप सिंह, असलम यार खां, अमर सिंह, जावेद मलिक, विक्रम, इस्लाम, महोसिन खां, वाजिद फरीदी, नरेश, सुरेश वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी