Pilibhit Prabuddh Varg Sammelan : भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने में भाजपा सक्षम

Pilibhit Prabuddh Varg Sammelan भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा व देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने में भाजपा ही सक्षम है। सभी वर्गों का हित भाजपा में ही निहित है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:22 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:22 AM (IST)
Pilibhit Prabuddh Varg Sammelan : भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने में भाजपा सक्षम
Pilibhit Prabuddh Varg Sammelan : भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- विकास की ऊंचाईयों तक ले जाने में भाजपा सक्षम

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Prabuddh Varg Sammelan : भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा व देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाने में भाजपा ही सक्षम है। सभी वर्गों का हित भाजपा में ही निहित है।

भाजपा जिलाध्यक्ष नगर के देव स्थलम बरातघर में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर टिकी हुई हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित के लिए कार्य कर रही है। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को पुनः पूर्ण बहुमत से लाने का संकल्प प्रत्येक कार्यकर्ता को लेना चाहिए। प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत बनाने में पूरी ताकत झोंकनी चाहिए।

इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डीपी भारती ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने का संदेश दिया। कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सम्मेलन में राकेश मिश्रा, विधानसभा प्रभारी श्याम नारायण मिश्रा, पीसीयू चेयरमैन सुरेश गंगवार, विधायक रामसरन वर्मा, जिला महामंत्री अमित अग्रवाल, नगराध्य्क्ष सौरभ गुप्ता , सभी मंडल के मंडल अध्य्क्ष उपस्थित रहे एवं विधानसभा कार्यक्रम संयोजक आयुष मिश्रा मनोज गुप्ता, सहसंयोजक अभिनीत पांडे, आईटी नगर साहयोजक शुभांशु सक्सेना शिवेंद्र नाथ शुक्ला आदि भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी