आपसी विवाद में पुलिस को छका रहे भाजपा नेता, स्कार्पियो चोरी होने की झूठी सूचना देकर कर रहे परेशान

पीलीभीत में दो भाजपा नेताओं के बीच आपसी विवाद थाने तक पहुंच गया। एक पदाधिकारी ने दूसरे पर स्कार्पियो चोरी कर ले जाने का आरोप जड़ दिया। इस पर पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल की तब पता चला कि स्कार्पियो चोरी नहीं हुई

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 12:58 PM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 12:58 PM (IST)
आपसी विवाद में पुलिस को छका रहे भाजपा नेता, स्कार्पियो चोरी होने की झूठी सूचना देकर कर रहे परेशान
पीलीभीत : आपसी विवाद में पुलिस को छका रहे भाजपा नेता, स्कार्पियो चोरी होने की दी झूठी सूचना

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Police Troubled From BJP Leaders Mutual Dispute : पीलीभीत में दो भाजपा नेताओं के बीच आपसी विवाद थाने तक पहुंच गया। एक पदाधिकारी ने दूसरे पर स्कार्पियो चोरी कर ले जाने का आरोप जड़ दिया। इस पर पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल की, तब पता चला कि स्कार्पियो चोरी नहीं हुई बल्कि दूसरा नेता लेनदेन के विवाद में गाड़ी लेकर चला गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने प्रकरण से भाजपा जिलाध्यक्ष को अवगत कराया तो वह बोले- दो पदाधिकारियों के बीच आपसी विवाद है, जिसे जल्द सुलझा लिया जाएगा।

भाजपा के नए कार्यालय का गत दिवस लोकार्पण कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम के संपन्न हो जाने के बाद अपराह्न करीब तीन बजे भाजपा नेता राम अवतार लोधी सुनगढ़ी थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना की दी कि उनकी स्कार्पियो गाड़ी पार्टी के नए कार्यालय भवन से चोरी हो गई है जबकि चाबी उनके ड्राइवर के पास है। इससे पुलिस में खलबली मच गई। मामला सत्तारूढ़ दल के नेता का होने के कारण पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। जांच में पाया गया कि वास्तव में गाड़ी चोरी नहीं हुई बल्कि अन्य नेता अमित वाल्मीकि ले गए थे। बाद में उनसे गाड़ी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू लोधी लेकर अपने गांव चले गए। पुलिस के मुताबिक राम अवतार और राजू के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। डीसीआर को जानकारी देकर चेकिंग कराई।

जांच पड़ताल में चोरी की बात झूठी पाई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार इन दोनों नेताओं के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा है। पुलिस ने पूरे मामले से भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह अवगत कराया। सदर विधायक संजय सिंह गंगवार विधायक को भी बताया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जिला स्तर का पार्टी पदाधिकारियों का विवाद है। हम इसको निपटा लेंगे। इसलिए पुलिस वापस थाने लौट गई।

chat bot
आपका साथी