पीलीभीत में भाजपा महिला नेता पर पति ने किया जानलेवा हमला, घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Husband attacked on BJP leader पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर मंत्री पर उनके पति ने ही जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा महिला मोर्चा की नेता घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:55 PM (IST)
पीलीभीत में भाजपा महिला नेता पर पति ने किया जानलेवा हमला, घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल महिला को मेडिकल एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

बरेली, जेएनएन। Husband attacked on BJP leader : पीलीभीत में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर मंत्री पर उनके पति ने ही जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा महिला मोर्चा की नेता घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला भूरे खां निवासी नुजहत ताहिर रविवार को सायं पार्टी की बैठक में शामिल होने के बाद वापस घर लौट रही थीं। आरोप है कि तभी रास्ते में उनके पति अचानक सामने आ गए और उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना पाकर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा मौके पर पहुंचीं। वह पीड़िता को लेकर कोतवाली गईं। इसके बाद पुलिस ने घायल भाजपा नेता को उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सदर कोतवाल अशोक पाल के अनुसार घायल पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में घटना हुई है। घायल महिला को मेडिकल एवं उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। अभी घायल की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल रिपेयरिंग के विवाद में दुकान में की तोड़फोड़ : पीलीभीत के बीसलपुर की मेन बाजार में स्थित मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर फोन ठीक कराने के विवाद में युवक ने आधा दर्जन साथियों की मदद से तोड़फोड़ की। दुकान स्वामी की जमकर पिटाई कर दी। मुहल्ला बख्तावर लाल निवासी विशाल राठौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी मेन बाजार में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है।

पड़ोस में रहने वाले अनूप अपना मोबाइल ठीक कराने दुकान पर आए उन्होंने रिपेयरिंग की डेढ़ सौ रुपये बताए थे मोबाइल ठीक हो जाने के बाद जब उन्होंने रुपए मांगे तो, रुपए देने से इनकार कर दिया।कहासुनी होने पर कुछ देर के बाद वह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ दुकान पर आ धमके। दुकान में रखे दो नए लैपटॉप, रिपेयरिंग किए हुए मोबाइल फोन एवं काउंटर में तोड़फोड़ कर सामान बिखेर दिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था इस मामले में शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी