पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी तीसरी चिट्ठी, बोले- 400 रुपये क्विंटल हो गन्ने का मूल्य

Pilibhit MP Varun Gandhi Latter पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक और चिट्ठी भेजी है। जिसमें गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पर आभार जताने के साथ ही कहा कि किसानों को उनसे और ज्यादा गन्ना मूल्य वृद्धि की आशा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 02:25 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 02:25 PM (IST)
पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी तीसरी चिट्ठी, बोले- 400 रुपये क्विंटल हो गन्ने का मूल्य
पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लिखी तीसरी चिट्ठी

बरेली, जेएनएन। Pilibhit MP Varun Gandhi Latter :  पीलीभीत सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक और चिट्ठी भेजी है। जिसमें गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी पर आभार जताने के साथ ही यह भी कहा कि किसानों को उनसे और ज्यादा गन्ना मूल्य वृद्धि की आशा है। प्रदेश में गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। ऐसे में गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए।

गत दिवस मुख्यमंत्री को भेजे गए इस पत्र को सोमवार को मीडिया में जारी किया गया। पत्र में सांसद ने कहा कि उप्र में गन्ना एक प्रमुख फसल है। इसकी खेती में 50 लाख किसान परिवार लगे हुए हैं। लाखों मजदूरों को भी इससे रोजगार मिलता है। पीलीभीत के गन्ना किसानों ने उनके माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराने का निवेदन किया है कि पिछले चार सालों में गन्ने की लागत, खाद, बीज, कीटनाशक, बिजली, पानी, डीजल, मजदूरी, छोल, ढुलाई आदि का खर्चा काफी बढ़ गया है, परन्तु पिछले चार सत्रों में गन्ने के रेट में मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी की गई है।

पत्र में सांसद ने पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना मूल्य में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोत्तरी के लिए मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद जताते हुए कहा कि गन्ना किसान आपसे और ज्यादा मूल्य वृद्धि की आशा कर रहे हैं। प्रदेश के गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय बनी हुई है। 

गन्ने का उचित मूल्य न मिलने के कारण वे कर्ज में डूब गए हैं। सांसद ने कहा कि इस विषय में उन्होंने एक पत्र के माध्यम से उनसे निवेदन किया था कि गन्ना किसानों की दुर्दशा, गन्ना की बढ़ती लागत और महंगाई दर को देखते हुए इस वर्ष गन्ने का मूल्य कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया जाना चाहिए। 

सांसद ने इस पत्र के माध्यम से पुन: गन्ना मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने पर पुन: विचार करें। क्योंकि यह विषय लाखों किसानों और मजदूरों आजीविका का प्रश्न है। सांसद ने ट्वीट करके यह भी सुझाव दिया कि गन्ना मूल्य में और बढ़ोत्तरी करना संभव न हो तो किसानों को 50 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस दिया जाना घोषित किया जाए। 

chat bot
आपका साथी