धान खरीद न करने पर पीलीभीत DM ने की बड़ी कार्रवाई, तीन क्रय केंद्र प्रभारियों को भेजा जेल

जिलाधिकारी पुलकित खरे के सख्त निर्देशों के बाद भी धान खरीद में लापरवाही बरत रहे तीन क्रय केंद्र प्रभारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से धान खरीद से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 02:42 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:53 PM (IST)
धान खरीद न करने पर पीलीभीत DM ने की बड़ी कार्रवाई, तीन क्रय केंद्र प्रभारियों को भेजा जेल
धान खरीद न करने पर पीलीभीत DM ने की बड़ी कार्रवाई, तीन क्रय केंद्र प्रभारियों को भेजा जेल

पीलीभीत, जेएनएन। जिलाधिकारी पुलकित खरे के सख्त निर्देशों के बाद भी धान खरीद में लापरवाही बरत रहे तीन क्रय केंद्र प्रभारियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई से धान खरीद से संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मच गई है।

जिलाधिकारी ने क्रय केंद्रों पर रोजाना छह सौ कुंतल खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है, लेकिन क्रय केंद्रों के प्रभारी अभी भी किसानों के धान की तौल कराने में मनमानी कर रहे हैं। इन हालात के मद्देनजर अब लापरवाही बरत रहे क्रय केंद्र प्रभारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घुंघचाई चौकी इंचार्ज गौरव बिश्नोई ने बताया कि रामपुर चौकी क्षेत्र के गांव बाजारगंज क्रय केंद्र पर काफी संख्या में किसान थे। क्रय केंद्र इंचार्ज तौल करने से मना कर रहा था, जिसके चलते हंगामा होने लगा।

शांति भंग की आशंका को लेकर क्रय केंद्र इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा कलीनगर तहसील के खटदियोरा क्रय केंद्र इंचार्ज लायक राम और सोनूपूरा के क्रय केंद्र प्रभारी राजेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया। तीनों क्रय केंद्र प्रभारियों को जेल भेज दिया गया। उप जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खरीद नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई है।

chat bot
आपका साथी