PIlibhit Crime : दुष्कर्म के इरादे घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

पीलीभीत में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान के घर में घुसे युवक ने चारपाई पर सो रही महिला को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसके परिजनोंं ने युवक को पकड़ लिया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 11:40 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 11:40 AM (IST)
PIlibhit Crime : दुष्कर्म के इरादे घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले
दुष्कर्म के इरादे घर में घुसे युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान के घर में घुसे युवक ने चारपाई पर सो रही महिला को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसके परिजनोंं ने युवक को पकड़ लिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की माग की है।

माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किसान शनिवार की रात को फसल की रखवाली करने खेत पर गया था। रविवार तड़के गांव का ही एक युवक उसके घर में घुस गया। युवक ने चारपाई पर सो रही उसकी पत्नी को दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर परिवार के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। इसी बीच शोर शराबा सुनकर आए कुछ लोगों ने पकडे़ युवक की पिटाई कर दी। बाद में डायल 112 पुलिस को बुलाकर आरोपित युवक को उनके हवाले कर दिया गया। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

chat bot
आपका साथी